1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने ढूंढ लिया भगवान से मिलने का बायपास रूट, यमराज की आंखों में धूल झोंक स्टंट करते दिखे अंकल

चचा ने ढूंढ लिया भगवान से मिलने का बायपास रूट, यमराज की आंखों में धूल झोंक स्टंट करते दिखे अंकल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 02, 2025 07:03 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 07:03 am IST

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल मंदिर की सीढ़ियों पर बने रेलिंग से सरकते हुए नीचे जा रहे हैं। अगर इस दौरान कुछ ऊंच-नीच हुआ तो नीचे का नजारा ‘भगवान भरोसे’ ही रहेगा।

सीढ़ियों के रेलिंग से सरकते हुए अंकल- India TV Hindi
सीढ़ियों के रेलिंग से सरकते हुए अंकल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में आपने अब तक एक से बढ़कर एक वीडियो देखा होगा। इसी बीच अब एक और वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी बच्चे की तरह मंदिर की रेलिंग पर उसे बच्चों की स्लाइड समझकर फिसल रहा है और जीवन का आनंद ले रहा है। लेकिन अगर आप वीडियो को अंत तक देखें तो आपको पता चलेगा कि वो एक ऐसी रेलिंग पर फिसल रहा था, जो खाई के किनारे बनी हुई थी। यह वीडियो देखने वालों की तो साँसें थम गईं, और लोग बोलने लगे कि, "भाई, ये तो सीधा यमराज के पास टिकट बुक कर रहा है।"

Related Stories

एक गलत कदम और सीधे "स्वर्ग की सैर" पर निकल जाएंगे अंकल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मंदिर, जिसकी तंग सीढ़ियाँ एक तरफ चट्टान से चिपकी हैं और दूसरी तरफ सीधी खाई दिख रही है। एक गलत कदम और आप सीधे "स्वर्ग की सैर" पर निकल जाएंगे। लेकिन इन चचा को न डर है, न खौफ। वो बड़े आराम से रेलिंग पर बैठते हैं, पैर हवा में लटकाते हैं, और फिर बच्चों की स्लाइड की तरह फिसलते हुए नीचे की ओर रवाना हो जाते हैं। बस फर्क इतना है कि बच्चों की स्लाइड पर फिसलने से मुस्कुराहट मिलती है, और यहाँ फिसलने से ऊपर जाने का टिकट। खैर, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी थम नहीं रही है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, "ये क्या, भाई ने जिंदगी से रिटायरमेंट लेने का प्लान बना लिया है क्या?"

लाइक्स के लिए जान का जोखिम

ये वीडियो, जिसे @RealTofanOjha ने X पर शेयर किया, अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। कुछ ने लाइक किया, कुछ ने दुआएँ माँगीं कि भाई सलामत रहे। लेकिन सवाल ये है कि क्या चंद लाइक्स और व्यूज की खातिर अपनी जान को हलवा समझ लेना ठीक है? मंदिर जैसी जगह, जहाँ लोग मन की शांति और भगवान का आशीर्वाद लेने जाते हैं, वहाँ इस तरह का स्टंट करना न सिर्फ बेतुका है, बल्कि किसी दिन बड़े हादसे को दावत भी दे सकता है। सोचिए, अगर रेलिंग टूट गई या पैर फिसल गया, तो? फिर तो अंकल का सीधे "परलोक में लाइव स्ट्रीमिंग" शुरू हो जाएगा।

यूजर्स का मज़ेदार रिएक्शन

X पर यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर खूब मजे लिए। एक ने लिखा, "ये तो भगवान से मिलने का बायपास रूट ढूंढ लिया।" दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, "लगता है भाई ने जिंदगी की सारी EMI चुका दी, अब सीधे फाइनल डेस्टिनेशन।" तीसरे ने तो हद ही कर दी, "भाई, तू जिंदगी से ऊब गया है क्या? इतनी जल्दी क्या है?" हँसी-मजाक के बीच एक बात साफ है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कंपनी ने इस हिरोइन के नहाए हुए पानी से बना डाला साबुन, लॉन्च के बाद मार्केट में बिकने को तैयार, जानें कितनी है कीमत

हनीमून पर शख्स ने बीवी को दिया ऐसा गिफ्ट कि खुशी से उछल पड़ी, न्यूली वेड कपल का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।