1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदगी की लगी पड़ी है फिर भी चिलम का शौक छूट नहीं रहा, शख्स का Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

जिंदगी की लगी पड़ी है फिर भी चिलम का शौक छूट नहीं रहा, शख्स का Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 17, 2025 11:43 am IST,  Updated : May 17, 2025 11:43 am IST

शौक बड़ी चीज होती है, ये बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। जहां एक शख्स जिंदगी की तमाम कठिनाइयों के बाद भी अपने चिलम पीने के शौक को छोड़ नहीं पा रहा।

चिलम सुलगाते हुए शख्स- India TV Hindi
चिलम सुलगाते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग नशे के सामने इतना मजबूर होते हैं कि नशे वाली चीजें देखते ही वे खुद को रोक नहीं पाते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए वे नशा को कभी मना नहीं कर पाते हैं। हाल में ऐसे ही व्यक्ति का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक विकलांग शख्स चिलम फूंकता नजर आ रहा है। ऐसा हालत में भी शख्स के चिलम मारते देख लोग हैरान रह गए और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने शख्स को देख इतना तक कह डाला कि भले ही पूरे जीवन की ऐसी-तैसी हुई पड़ी है लेकिन इस आदमी का चिलम का शौक छूट नहीं रहा।

एक पैर से ही शख्स ने जला लिया चिलम

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विकलांग शख्स जिसके दोनों हाथ और एक पैर नहीं है। वह शख्स अपने बचे हुए एक पैर की उंगलियों से चिलम पकड़ता है और फिर वह मुंह के जरिए चिलम को कंधे में फंसा लेता है। इसके बाद वह पैर से ही एक माचिस की तिल्ली जलाता है और कंधा झुकाकर अपनी चिलम सुलगा लेता है। चिलम के सुलगते ही वह एक दमदार कश लगाता है और फिर अपने साथी को बढ़ा देता है। चिलम दोस्त को पकड़ाने के बाद वह अपने मुंह से धुएं का गुब्बार निकालता है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर लिए मजे

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dynamiclaughs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत आदमी विकलांग हो गया। दूसरे ने लिखा- पूरी जिंदगी की लगी पड़ी है फिर भी गांजा छूट नहीं रहा। तीसरे ने लिखा- मोटिवेशनल वीडियो है भाई- मंजिल को भुला के जिया तो क्या जिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।