1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 09, 2025 05:20 pm IST,  Updated : May 09, 2025 05:24 pm IST

भारत और पाकिस्तान के युद्ध के आसार बने हुए हैं। इसी बीच एक शिक्षक ने सरकार को पत्र लिखकर युद्ध में भाग लेने की इजाजत मांगी। फिलहाल शिक्षक का यह पत्र सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

गुरु जी द्वारा लिखी गई चिट्ठी- India TV Hindi
गुरु जी द्वारा लिखी गई चिट्ठी Image Source : SOCIAL MEDIA

India Pakistan War: बीते कल पाकिस्तान ने भारत पर सैकड़ों मिसाइलें दागी। जिसे भारत ने एक-एक कर सबको तबाह कर दिया। पाकिस्तान के इस हमले को देखते हुए हर एक देशवासी के मन में देश की सेवा करने की भाव पैदा हो गई है। सभी लोग देश की सेवा में खुद को समर्पित करने को बेकरार है। कई लोग तो बॉर्डर पर जाकर युद्ध करने क बाते कर रहे हैं और सरकार से युद्धक्षेत्र में जाने की इजाजत मांग रहे हैं। इसी जज्बे के साथ बिहार के कैमूर के एक शिक्षक ने भी बिहार सरकार को पत्र लिखकर युद्धक्षेत्र में जाने की मांग की है।

बॉर्डर पर जाना चाहता है ये टीचर 

शिक्षक का नाम वैभव किशोर है और वह कैमूर में अधौरा प्रखंड के चफना स्थित 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक चिट्ठी लिखा है। जिसमें उसने कहा है कि वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए वह भारत-पाक युद्ध के लिए सीमा पर जाना चाहता है। वह एक जिम्मेदार नागरिक और प्रशिक्षित शिक्षक होने का फर्ज निभाना चाहता है। 

ले चुका है ट्रेनिंग

शिक्षक वैभव किशोर ने अपने पत्र में बताया कि वह न केवल शैक्षणिक योग्यता में दक्ष हैं, बल्कि उसके पास NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट भी है। जिसमें उसे 'BEE' ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वह दो साल  रोवर/रेंजर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से भी प्रशिक्षण ले चुका है। ये सभी योग्यताएं उसे किसी भी राष्ट्रीय आपात स्थिति में सहयोग देने के लिए सक्षम बनाती हैं। पत्र लिखने के साथ-साथ शिक्षक वैभव ने अपर सचिव से आग्रह किया कि उन्हें देश की सेवा करने का मौका दिया जाए। वैभव ने अपने पत्र में आगे लिखा कि "मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं। यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अवसर होगा।” 

गुरु जी द्वारा लिखी गई चिट्ठी
Image Source : SOCIAL MEDIAगुरु जी द्वारा लिखी गई चिट्ठी

लेटर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शिक्षा विभाग को लिखी गई शिक्षक की ये चिट्ठी इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद अन्य लोगों के मन में भी देशप्रेम की भावना जाग उठी। लोगों ने शिक्षक की देशभक्ति की तारीफ करते हुए एक सच्चा देशप्रेमी बताया। कई लोग शिक्षक के इस जोश से काफी प्रभावित हुए और देश की सेवा के लिए खुद को बलिदान कर देने की बात कही।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

असली Operation Sindoor तो ये दीदी चला रही हैं, महिला ने सिर्फ मांग में ही नहीं पूरे माथे में टिक लिया सिंदूर

शर्म नहीं आती इन्हें! भारतीय ड्रोन हमले को आसमानी बिजली बता रही पाकिस्तानी पुलिस, युवक ने Video शेयर कर खोल दी पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।