1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शर्म नहीं आती इन्हें! भारतीय ड्रोन हमले को आसमानी बिजली बता रही पाकिस्तानी पुलिस, युवक ने Video शेयर कर खोल दी पोल

शर्म नहीं आती इन्हें! भारतीय ड्रोन हमले को आसमानी बिजली बता रही पाकिस्तानी पुलिस, युवक ने Video शेयर कर खोल दी पोल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 08, 2025 06:04 pm IST,  Updated : May 08, 2025 06:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रावलपिंडी स्टेडियम के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है और भारत के हमले की जानकारी दे रहा है साथ ही पाकिस्तानी पुलिस को नालायक भी बता रहा है। जो इस हमले को आसमानी बिजली बता रहे हैं।

रावलपिंडी स्टेडियम के बाहर का नजारा- India TV Hindi
रावलपिंडी स्टेडियम के बाहर का नजारा Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है। भारत लगातार ड्रोन के जरिए पाकिस्तान पर हमला किए जा रहा है। इसी क्रम में भारत ने रावलपिंडी को भी निशाना बनाया है। भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह हो गया। हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक रावलपिंडी स्टेडियम पर हुए हमले का वीडियो कैमरे के जरिए कैद कर लोगों को दिखा रहा है। 

भारत के हमले को आसमानी बिजली बता रही पाकिस्तानी पुलिस

वीडियो में युवक ने इस हमले का जिक्र करते हुए बताया कि रावलपिंडी में इस वक्त हल्की-हल्की बारिश हो रही है और पाकिस्तान की पुलिस रावलपिंडी पर हुए भारत के ड्रोन हमले को आसमानी बिजली बता रही है। युवक ने कहा कि हमले के बाद वह रावलपिंडी स्टेडियम में जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। जब उसने पुलिस से रोके जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आसमानी बिजली गिरी हुई। युवक वीडियो में अपनी पाकिस्तान पुलिस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहता है कि इन्हें शर्म भी नहीं आती जो ये भारत के हमले को आसमानी बिजली बता रहे हैं। हमारी पुलिस नालायक और जाहिल है। युवक वीडियो में बता रहा है कि रावलपिंडी पर भारत के हमले से लोग खौफ में हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

युवक का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से अक्षित सिंह नाम के यूजर के अकाउंट @IndianSinghh से लिया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। जहां कई लोगों ने पाकिस्तानी फौज और वहां की पुलिस का खूब मजाक उड़ाया। वहीं, कई अन्य लोगों ने भारत के इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे अपने लिए एक गर्व का पल बताया। लोगों ने कहा कि भारत पाकिस्तानी आतंकियों को उनके घर में घुसकर ऐसे ही उनकी कब्र खोदेगा।

 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।