1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर दागी ड्रोन और मिसाइलें, डिफेंस सिस्टम ने सभी को मार गिराया

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर दागी ड्रोन और मिसाइलें, डिफेंस सिस्टम ने सभी को मार गिराया

 Published : May 08, 2025 02:41 pm IST,  Updated : May 08, 2025 03:01 pm IST

पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलें दाग कर हमले की कोशिश की है। हालांकि, भारतीय सेना ने डिफेंस सिस्टम की मदद से सभी पाकिस्तानी हथियारों को मार गिराया है।

भारत ने मार गिराईं पाकिस्तान की मिसाइलें।- India TV Hindi
भारत ने मार गिराईं पाकिस्तान की मिसाइलें। Image Source : INDIA TV

आतंकियों पर भारत की मिसाइल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार कोशिश में है कि भारत को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। अब पाकिस्तान ने चालाकी दिखाते हुए 7/8 मई की रात को उत्तर और पश्चिम भारत में अवंतीपोरा से लेकर भुज तक भारतीय सेना के सैन्य ठिकानों पर कई ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने एंटी-यूएवी (ड्रोन) सिस्टम की मदद से इन सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है।

नहीं बाज आया पाकिस्तान

7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने अपनी कार्रवाई को केंद्रित, संतुलित और गैर-उत्तेजक बताया था। यह साफ किया गया कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला होने पर उचित जवाब दिया जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आया और भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की है। 

इन जगहों पर पाकिस्तान का हमला

7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। भारतीय सेना ने Integrated Counter UAS Grid और Air Defence Systems के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया। हमलों का मलबा कई जगहों से बरामद हुआ, जो पाकिस्तानी हमले का सबूत है।

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह 

गुरुवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई जगहों पर एयर डिफेंस राडार और सिस्टमों को निशाना बनाया है। भारत ने पाकिस्तान को उन्हीं क्षेत्रों में तीव्रता के साथ प्रतिक्रिया दी है। भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान के लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।

ये भी पढे़ें- भारत के मिसाइल स्ट्राइक में मारा गया आतंकी रऊफ अजहर, कंधार प्लेन हाईजैक का था मास्टरमाइंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत