अधिकारियों ने संदिग्ध सामान ले जा रहे दो यात्रियों को रोका। जांच करने पर पुलिस ने दो मोबाइल फोन के साथ 26.12 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
नोएडा की डिजिटल दुनिया में मौजूद ई-ड्रग नेटवर्क बेनकाब हो गया है, जहां स्टूडेंट्स तक ऑनलाइन ऑर्डर लेकर गांजा पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
महाराष्ट्र में पुलिस ने बेहद दुर्गम इलाकों में की गई साहसिक कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर ही करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जलाकर खाक कर दिया। इस पूरे ऑपरेशन में धुले पुलिस ने वन विभाग की सीमा के भीतर कुल 122 गुंठा जमीन को नशा मुक्त कराया है।
केरल के कोच्चि में कस्टम विभाग ने 2 करोड़ रुपये की हाइब्रिड गांजा जब्त कर वडुथला निवासी जकरिया टाइटस को गिरफ्तार किया। वह थाईलैंड से आए पार्सल को कूरियर ऑफिस से ले रहा था।
गांजा तस्करों ने पुलिस से बचने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। दरअसल ट्रक में अब अलग रेक बनाकर गांजा तस्कर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया है।
शौक बड़ी चीज होती है, ये बात तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। जहां एक शख्स जिंदगी की तमाम कठिनाइयों के बाद भी अपने चिलम पीने के शौक को छोड़ नहीं पा रहा।
मलयालम फिल्म डायरेक्टर्स खालिद रहमान और अशरफ हमजा के बाद फेमस रैपर वेदान को त्रिप्पुनितुरा स्थित उनके फ्लैट से गांजा जब्त होने के बाद आबकारी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।
सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों पति-पत्नी एक साथ सार्वजनिक स्थल पर बैठकर चिलम खिंचते हुए नजर आए।
कोरबा जिले में पुलिस ने एक कंटेनर से 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। यह गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भी 30 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था।
पुलिस ने होली समारोह से पहले परिसर में भारी मात्रा में गांजा जमा किए जाने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान एक छात्र के कमरे से 1.909 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, दो अन्य छात्रों के पास से 9.70 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
गांजा तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी गाड़ी, सामने आया खौफनाक Video
ग्रेटर नोएडा में के एक फ्लैट में शख्स अत्याधुनिक तकनीक से 'गांजा' उगा रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैर में जंजीर होने के कारण अपराधी बैठकर सीढ़ियां उतरता है और छोटे-छोटे कदमों के साथ फरार हो जाता है। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी एसी की हवा ले रहे थे।
शाह ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लड़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए 'मादक पदार्थों का पता लगाने, नेटवर्क को नष्ट करने, अपराधी को हिरासत में लेने और नशे के आदी लोगों का पुनर्वास’ करने के चार सूत्रों पर जोर दिया।
अहमदाबाद में एक विदेशी डाकघर अनुभाग से खिलौनों और महिलाओं के जूतों में छिपाकर रखे गए उच्च किस्म के गांजे से भरे पार्सल के पैकेट बरामद किए गए थे। गांजे की अनुमानित कीमत 1.70 करोड़ रुपये है।
अहमदाबाद में पोस्ट ऑफिस से गांजा बरामद होने का मामला सामने आया है। हालांकि गांजा को डिलीवरी के लिए भेजे जाने से पहले ही जब्त कर लिया गया। वहीं पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि इसे कहां से भेजा गया था।
NCB ने मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ट्रक को पकड़ा है जिसमें छिपाकर करीब 170 किलो गांजा अयोध्या भेजा जा रहा था। NCB ने बताया है कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 51 लाख रुपये है।
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां 3 नशे के तस्करों को पकड़ा है, इनके पास से 20 लाख की कीमत का माल भी पकड़ा गया है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत पर हमला बोला है। फडणवीस ने मीडिया के सामने कहा कि सांसद संजय राउत गांजा पीकर आर्टिकल लिखते हैं।
पुलिस ने हरीश कुमार उर्फ अंकुर और हिमांशु उर्फ कमल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 351 किलोग्राम ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.71 करोड़ रुपये है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़