1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया ₹48 करोड़ का गांजा, यह मिट्टी नहीं खास तरह के पानी में उगता है

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया ₹48 करोड़ का गांजा, यह मिट्टी नहीं खास तरह के पानी में उगता है

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 23, 2026 06:18 pm IST,  Updated : May 23, 2026 06:18 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में यह नशे की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पकड़ा गया गांजा खास किस्म का है, जिसे मिट्टी की बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।

Weed- India TV Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया गांजा Image Source : X/DELHICUSTOMS

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 48 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों से संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह हाल के दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है। दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम कमिश्नर अरविंद सरन ने कहा कि यह जब्ती हाल के सालों में देश के किसी भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी में से एक है।

सरन ने कहा, "इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ड्रग्स और दूसरी बैन चीजों की स्मगलिंग की कोशिशों को रोकने के लिए चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रख रहे हैं।" उन्होंने बताया कि सोने की स्मगलिंग को रोकने के लिए भी ठोस कोशिशें की जा रही हैं।

खास तरह के पानी में उगता है यह गांजा

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया हाइड्रोपोनिक वीड, गांजे का एक हाई-पोटेंसी वाला रूप है। इसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है। इसी तरह के पानी में आलू और अन्य फसलें भी उगाई जाती हैं, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों की आधुनिक तकनीकि का उपयोग अब नशे के कारोबारी भी करने लगे हैं।

22 मई को भारत आए थे थाई नागरिक

आधिकारिक बयान के अनुसार पकड़े गए थाई नागरिक 22 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। दोनों यात्रियों को हवाई अड्डे पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोक लिया गया। बयान में कहा गया कि विशिष्ट जानकारी और संदिग्ध यात्रा संकेतकों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की गहन जांच की। अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि सामान की जांच के दौरान छह वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह था। बयान के मुताबिक, लगभग 29 किलोग्राम वजन के चार पैकेट एक यात्री, जबकि करीब 19 किलोग्राम वजन के दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद किए गए। यात्रियों के पास मिले गांजे का कुल वजन 47.805 किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में पहली बार लगाई गईं खास तरह की डस्ट कैचर मशीनें, वायू प्रदूषण पर पाया जा सकेगा काबू

VIDEO: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, धू-धू कर जला सामान; 300 दुकानें खाक होने की आशंका

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।