1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, धू-धू कर जला सामान; 300 दुकानें खाक होने की आशंका

VIDEO: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, धू-धू कर जला सामान; 300 दुकानें खाक होने की आशंका

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 23, 2026 06:09 am IST,  Updated : May 23, 2026 06:41 am IST

Shastri Park fire: दिल्ली में शास्त्री पार्क के फर्नीचर मार्केट में बीती देर रात भयानक आग लग गई। आरोप है कि यहां दमकल की गाड़ी देर से पहुंची और आग तब तक सैकड़ों दुकानों तक फैल गई।

दिल्ली के फर्नीचर...- India TV Hindi
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भयानक आग लग गई। Image Source : ANI

Delhi Furniture Market Fire: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में बीती देर रात भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्री पार्क इलाके के फर्नीचर मार्केट में लगी। ये आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने हंगामा करते हुए दमकल की गाड़ी पर पथराव कर दिया। कई लोग पथराव ना करने की अपील करते भी दिखे लेकिन गुस्साए लोग मानने को तैयार ही नहीं थे।

मार्केट फर्नीचर का होने के कारण तेजी से फैली आग

बता दें कि फर्नीचर मार्केट में आग देर रात करीब 11 बजे लगी और आग लगते ही मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी दुकान को बचाने में जुट गए। लेकिन दुकानों में लकड़ी और प्लाईवुड जैसी चीजें रखी होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे मार्केट में आग लग गई।

दमकल विभाग पर देर से पहुंचने का आरोप

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक लोग अपने-अपने तरीके से आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां काफी लेट से पहुंची, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया।

अग्निकांड में 250-300 दुकानें जलने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, इस आग में 250 से 300 दुकानों के जलने की आशंका है। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

नोएडा में एसी फटने से फ्लैट में लगी आग

बीती रात नोएडा की Lotus Boulevard Society में भी अग्निकांड हुआ। यहां एसी फटने से 27वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। इस आग लगने की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर, Video में देखें खौफनाक मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।