1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर, Video में देखें खौफनाक मंजर

गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर, Video में देखें खौफनाक मंजर

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 21, 2026 09:16 am IST,  Updated : May 21, 2026 10:58 am IST

यूपी के गाजियाबाद में स्थित पैसेफिक मॉल में गुरुवार को आग लग गई है। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।

Ghaziabad pacific mall fire- India TV Hindi
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में आग। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के फेमस पैसेफिक मॉल में आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, पैसेफिक मॉल में स्थित सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित मॉल की घटना

आपको बता दें कि आग लगने की ये घटना लिंक रोड़ थाना क्षेत्र के कौशांबी आनंद विहार बॉर्डर पर स्थित पैसेफिक मॉल की से सामने आई है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारण साफ तौर पर अभी सामने नहीं आया है।

प्रशासन ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी साझा की गई है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है - "कमिश्नरेट गाजियाबाद में दिनांक 21 मई 2026 को प्रातः 7:21 बजे सूचना प्राप्त हुई की पैसिफिक मॉल साहिबाबाद गाजियाबाद में स्थित सिनेमा में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली मय फायर टेंडर्स घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो पैसिफिक मॉल में स्थित सिनेमा घर के प्रोजेक्टर रूम एवं मूवी हॉल में भीषण आग लगी हुई थी जिसकी वजह से संपूर्ण मॉल में धुआं फैल गया था।"

कोई जनहानि नहीं हुई

प्रशासन ने आगे बताया- "मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन में होज पाइप की 8 लाइने बिछाकर एवं मॉल में स्थित फायर फाइटिंग सिस्टम के द्वारा फायर सर्विस यूनिट ने BA सेट पहनकर आग को बुझाना शुरू किया। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली एवं फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी मय प्रभारी अधिकारियों सहित अन्य गाड़ियां बुलाई गई। फायर यूनिट लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और बड़ी ही सूझबूझ के साथ आग को कंट्रोल कर किया गया एवं आसपास स्थित ऑडी एवं अन्य दुकानो को आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बचा लिया। इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। इस अग्निकांड में कुल 10 फायर टेंडर्स एवं मॉल के स्थित फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग को पूर्ण रूप से शांत कर लिया गया एवं वर्तमान में एग्जास्ट की मदद से धुएं को बाहर निकाला जा रहा है।" (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ड्यूटी पर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी 6 गोली; मौत

मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की छत से गिरकर MBA छात्रा की मौत, खून से लथपथ शव देख मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।