1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से निकला 13 करोड़ रुपये का ऐसा सामान कि सभी चौंक गए

पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर, वाहन से निकला 13 करोड़ रुपये का ऐसा सामान कि सभी चौंक गए

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 11, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 10:59 pm IST

ओडिशा के सोनपुर जिले में 13 करोड़ रुपये मूल्य का 12.5 क्विंटल से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। आरोपी ड्राइवर फरार पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।

odisha ganja weed worth Rs 13 crore seized- India TV Hindi
ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त। Image Source : REPORTER

ओडिशा के सोनपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 12.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर समेत ट्रक में मौजूद लोग मौके से फरार होने में सफल रहे, इसलिए इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर जिले के सुबालय पुलिस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के जरिए अवैध रूप से नशीला पदार्थ ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध ट्रक का पीछा किया। पुलिस की गतिविधि का पता चलते ही ट्रक का ड्राइवर और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोग सतर्क हो गए। उन्होंने एक सुनसान जगह पर ट्रक को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

12.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद

पुलिस ने जब छोड़े गए ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। तलाशी के दौरान 12.5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सुबालय पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस का मुख्य फोकस ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने पर है। आपको बता दें कि नशे की इन समाग्रियों ने की घरों को तबाह किया है। हाल ही में ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक पिता ने नशे में अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी खेप के पीछे कौन लोग हैं। इसमें नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले लोग, इसके परिवहन में मदद करने वाले लोग, पैसे लगाने वाले लोग और गांजे की खेप को पहुंचाया जाना था, उन लोगों की पहचान भी जांच का हिस्सा होगी। पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में चल रहे 'ड्रग-फ्री ओडिशा' अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई का हिस्सा है। इस अभियान के तहत ओडिशा में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क और कार्टेल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की तलाश जारी है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप में एक साथ घुस आए कई चोर, 30 लाख से ज्यादा के गहने लेकर हुए फरार; CCTV फुटेज आया सामने

सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत