1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. रायपुर में WhatsApp और कूरियर से गांजे की खुलेआम बिक्री? 25 ग्राम की कीमत तो देखिए

रायपुर में WhatsApp और कूरियर से गांजे की खुलेआम बिक्री? 25 ग्राम की कीमत तो देखिए

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 07, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 01:33 pm IST

रायपुर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें “High quality Odisha saag available in Raipur” लिखकर गांजे की ऑनलाइन बिक्री का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में होम डिलीवरी, कैश ऑन डिलीवरी और व्हाट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने की सुविधा बताई गई है।

सोशल मीडिया पर गांजा...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर गांजा बेचने का खुला दावा। Image Source : REPORTER INPUT

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब सोशल मीडिया के जरिए गांजे की ऑनलाइन बिक्री किए जाने का दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें “High quality Odisha saag available in Raipur” लिखकर गांजा उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इस पोस्ट में गांजे की होम डिलीवरी और Cash on Delivery की सुविधा होने की बात कही गई है। साथ ही, व्हाट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने का भी दावा किया गया है।

रायपुर में वायरल हो रहा चौंकाने वाला ऑफर

बताया जा रहा है कि कथित विक्रेता ने बातचीत के दौरान दावा किया कि जहां कहेंगे, वहां कूरियर के जरिए गांजा पहुंच जाएगा। पोस्ट में 25 ग्राम की कीमत करीब 1 हजार रुपये और 50 ग्राम के लिए 1 हजार 800 रुपये का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप पर गांजे की तस्वीर भेजकर उसकी क्वालिटी बेहतर होने का दावा भी किया गया। दूसरे विक्रेताओं की तुलना में बेहतर क्वालिटी और कीमत का प्रचार किए जाने की बात सामने आई है।

रायपुर में वायरल हो रहा चौंकाने वाला ऑफर
Image Source : REPORTER INPUTरायपुर में वायरल हो रहा चौंकाने वाला ऑफर

बता दें कि भारत में गांजे की व्यावसायिक या ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह से गैर-कानूनी और प्रतिबंधित है। रायपुर या भारत के किसी भी अन्य हिस्से में आम उपयोग या नशे के लिए गांजे को ऑनलाइन खरीदना या बेचना NDPS एक्ट, 1985 के तहत एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और कूरियर के जरिए गांजे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हड़कंप, पुलिस की नजर

हालांकि, वायरल पोस्ट और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई पर नजर है। अगर सोशल मीडिया के जरिए नशीले पदार्थों की बिक्री का यह दावा सही पाया जाता है, तो पुलिस के सामने इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की बड़ी चुनौती होगी।

फिलहाल सवाल यही है कि सोशल मीडिया पर खुलेआम गांजे की ऑनलाइन बिक्री का दावा करने वाले ये लोग कौन हैं और इनके पीछे कितना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

नोएडा की हाउसकीपिंग वर्कर निकली 'ड्रग सप्लायर', ट्रॉली बैग में भरकर लाई थी 8 किलो गांजा, एक हरकत ने खोली पोल

पुरी में गांजा बरामद करने पहुंची पुलिस को घर में मिला नोटों का पहाड़, गिनते गिनते थक गई मशीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।