1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोटी-छोटी पुड़िया में नोएडा में Online बिक रहा गांजा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

छोटी-छोटी पुड़िया में नोएडा में Online बिक रहा गांजा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 11, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Dec 11, 2025 08:19 pm IST

नोएडा की डिजिटल दुनिया में मौजूद ई-ड्रग नेटवर्क बेनकाब हो गया है, जहां स्टूडेंट्स तक ऑनलाइन ऑर्डर लेकर गांजा पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

marijuana online sale noida- India TV Hindi
नोएडा में Online गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार। Image Source : PEXELS (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा: यूपी की हाई-टेक सिटी नोएडा, जहां स्टूडेंट ऑनलाइन क्लासेस लेते हैं, इंटरनेट के जरिए असाइनमेंट अपलोड करते हैं, उसी डिजिटल दुनिया में एक खतरनाक E-मार्केट पनप रहा था, जिसको लेकर शायद ही किसी ने सोचा हो। माउस के क्लिक और मोबाइल के नोटिफिकेशन के पीछे मौजूद एक ऐसा नेटवर्क, जो सीधे कॉलेज के पीजी और होस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स तक गांजा पहुंचा रहा था, वो भी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर। गनीमत रही कि डिजिटल ड्रग चेन का ये खेल ज्यादा दिन नहीं चल पाया। नोएडा पुलिस ने एक सीक्रेट इनपुट पर रेड करके इस ई-डीलर को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया, और उसके पास से 4 किलोग्राम से अधिक गांजा व एक बाइक बरामद की।

अरेस्ट के बाद क्या-क्या बरामद हुआ?

 यह सिर्फ एक अरेस्ट नहीं, बल्कि उस डेंजर ट्रेंड का पर्दाफाश है, जहां नशा अब गलियों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पर सेल हो रहा है। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन गांजा बेचने के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने इसके पास से 4.538 किलोग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की है।

पूछताछ में हुआ नेटवर्क का खुलासा

सेक्टर 126 थाना इलाके के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान के मुताबिक, बुधवार की रात को उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने जेपी विश टाउन सोसाइटी के पास अमर भरवे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि आरोपी तमाम पीजी और हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को गांजा पहुंचाता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह ई-पोर्टल के जरिए ऑर्डर लेकर गांजा के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर पहुंचाता था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

''EVM पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें और बैलेट पेपर से लड़ें चुनाव'', केशव मौर्य का अखिलेश को चैलेंज

अपराधी कहीं भी हो, छुपकर नहीं रह सकता...7 रंगों की मदद से कैसे ढूंढता है इंटरपोल? जान लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।