angal Gochar 2026: वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में विराजमान है, जो कि शनि की राशि है। अब दोबारा मंगल ग्रह का गोचर होना है और वह फिर से शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माने जाते हैं, जिसके कंडली में मजबूत होने से व्यक्ति शक्तिशाली और निडर बनता है। वहीं, शनि देव कर्म के अनुसार फल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों में गहरी शत्रुता का भाव बताया गया है। ऐसे में मंगल का शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए भारी नुकसान की वजह बनेगा। जानिए इन राशियों के बारे में...
मंगल ग्रह कब करेंगे कुंभ राशि में गोचर?
द्रिक पंचांग के मुताबिक, 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह का शनि की राशि में गोचर होगा।
वृषभ राशि वाले सावधानी से लें फैसले
फरवरी के अंत में होने वाला मंगल गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए पेशेवर जीवन में तनाव लेकर आ सकता है। ऐसे में नौकरी पेशालोगों को ऑफिस में सावधानी रखनी होगी, इस दौरान आपकी अपने सीनियर्स से मतभेद हो सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय धीरज और संयम से काम लेना होगा, क्योंकि गुस्से पर कंट्रोल नहीं किया तो बना-बनाया काम भा बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के रिश्तों में बढ़ेंगी परेशानियां
वृश्चिक राशि को लोगों के लिए मंगल गोचर अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। इस दौरान आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि पारिवारिक दिक्कतें बढ़ने की संभावना है। मन बेचैन रहने से चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसके कारण सही फैसले लेने में गलती कर सकते हैं। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी और बिजनसे पार्टनर से मतभेद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों पर बहस होगी। दूसरों पर अपनी राय न थोपना रिश्तों में दूरियों की वजह भी बन सकता है।
कुंभ राशि के लिए गुस्सा बनेगा नुकसान का कारण
मंगल ग्रह का कुंभ राशि में गोचर इन जातकों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी भी आपके ऊपर हावी रहेगी। ऐसे में आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा, जो आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। इससे टकराव की स्थिति बननी की संभावना रहेगी। इसलिए थोड़ा संभलकर रहना जरूरी है, क्योंकि बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेना हानिकारक साबित हो सकता है। इस समय शांत रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2026 Vrat: 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और कब होगा पारण