1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में आई बहार, इन कंपनी के शेयरों में 10% तक की बंपर तेजी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में आई बहार, इन कंपनी के शेयरों में 10% तक की बंपर तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 03, 2026 11:57 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:57 am IST

मंगलवार को सुबह 11.25 बजे तक बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल अडाणी एंटरप्राइज़ेस के शेयर सबसे ज्यादा 10.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

us tariff on india, us tariifs on india, us, india, donald trump, pm modi, trade deal, india-us trad- India TV Hindi
सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर अभी भी हरे निशान में Image Source : FREEPIK

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की खबर के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है। बाजार में लिस्ट प्रमुख कंपनियों के शेयर 10 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 3656.74 अंकों (4.48%) की जोरदार उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर और निफ्टी 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की थी। खबर लिखे जाने तक सुबह 11.28 बजे सेंसेक्स 2407.78 अंकों (2.95%) की बढ़त के साथ 84,074.24 अंकों पर और निफ्टी 730.70 अंकों (2.91%) की बढ़त के साथ 25,819.10 अंकों पर कारोबार कर रहे थे।

अडाणी एंटरप्राइज़ेस के शेयर में 10.76 प्रतिशत की बंपर तेजी

मंगलवार को सुबह 11.25 बजे तक बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल अडाणी एंटरप्राइज़ेस के शेयर सबसे ज्यादा 10.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 7.62 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 7.36 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस के शेयर 5.73 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस के शेयर 5.11 प्रतिशत, इंडिगो के शेयर 5.15 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व के शेयर 4.77 प्रतिशत, एटरनल के शेयर 4.51 प्रतिशत, मैक्स हेल्थ के शेयर 4.31 प्रतिशत, डॉ. रेड्डी के शेयर 4.22 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.19 प्रतिशत, सन फार्मा के शेयर 4.00 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर अभी भी हरे निशान में

आज कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी 50 की सभी कंपनियों ने बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया था। सुबह 11.34 बजे तक सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में ही कारोबार कर रहे थे। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और सिर्फ 1 कंपनी नेस्ले इंडिया 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बताते चलें कि इससे पहले 1 फरवरी को बजट वाले दिन घरेलू शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट देखने को मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा