Jhadu Rakhne Ki Disha: माना जाता है कि झाड़ू को सही जगह पर रखने से घर में बरकत बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। लेकिन कई लोग जानकारी का अभाव होने के कारण झाड़ू को बाथरूम, रसोई या दरवाजे के पास कहीं भी रख देते हैं जो वास्तु अनुसार गलत माना गया है। अगर आप धन हानि या आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो घर में झाड़ू रखने की सही दिशा और नियम के बारे में जरूर जान लें।
झाड़ू रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ी होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिशा में झाड़ू ऐसे रखें कि ये आसानी से किसी की नजर में न आ सके। इसके साथ ही झाड़ू को हमेशा ढकी हुई जगह पर जैसे स्टोर रूम या अलमारी के निचले हिस्से में रखना चाहिए। इससे घर में धन का कभी अभाव नहीं होगा।
झाड़ू रखते समय ये गलती कभी न करें
अक्सर लोग घर में झाड़ू को खड़ा करके रख देते हैं जो कि अशुभ माना जाता है। इसे हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू पर किसी का पैर न पड़े। दरअसल झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसका अपमान नहीं करना चाहिए।
इन जगहों पर कभी न रखें झाड़ू
झाड़ू कभी भी घर के मुख्य द्वार के पास नहीं रखनी चाहिए इससे धन हानि होने की संभावना रहती है। इसके अलावा रसोई में भी इसे नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे अन्न का अभाव होता है। पूजा कक्ष के पास भी झाड़ू नहीं होनी चाहिए।
झाड़ू खरीदने के शुभ दिन
झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। ऐसे में आप इनमें से किसी भी दिन झाड़ू की खरीदारी कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
नेल कटर का यूज किस दिन नहीं करना चाहिए? क्या होगा अगर इन दिनों में काट दिए नाखून