1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आईब्रो में होने वाली डैंड्रफ को कैसे दूर करें, असरदार हैं ये घरेलू उपाय, काली घनी हो जाएंगे Eyebrows

आईब्रो में होने वाली डैंड्रफ को कैसे दूर करें, असरदार हैं ये घरेलू उपाय, काली घनी हो जाएंगे Eyebrows

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 03, 2026 11:46 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:46 am IST

Remedies For Eyebrow Dandruff: सर्दियों में बाल तो छोड़िए आइब्रो में भी डैंड्रफ हो जाती है। स्किन ड्राई होने की वजह से कई बार आंखों के आसपास की त्वचा में यीस्ट इंफेक्शन या स्किन इरिटेशन हो जाता की वजह से होता है। आईब्रो में रूसी होने पर ये उपाय कर सकते हैं।

आईब्रो में डैंड्रफ के उपाय- India TV Hindi
आईब्रो में डैंड्रफ के उपाय Image Source : FREEPIK

ठंड में गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी से नहाने और हवा में नमी कम होने से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। कम पानी पीने से त्वचा रूखी हो जाती है। जिससे बालों में डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कई बार आइब्रो में भी डैंड्रफ होने लगती है। आईब्रो को रगड़ने पर सफेद पपड़ी जैसी दिखाई देती है। ज्यादातर लोग इसे ड्राई स्किन समझ लेते हैं लेकिन यह डैंड्रफ होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आइब्रो पर दिखने वाली सफेद पपड़ी ड्राई स्किन नहीं बल्कि डैंड्रफ या हल्का यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसे खत्म करने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं।

भौंह में डैंड्रफ या इंफेक्शन होने का कारण ठंडा और सूखा मौसम है। इसके अलावा कई बार हार्श फेस वॉश या कोई मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी ऐसा हो सकता है। कई बार किसी तरह की एलर्जी होने या स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ने से भी ऐसा हो सकता है।

आइब्रो में डैंड्रफ हटाने के उपाय

बादाम तेल से मालिश- जिन लोगों को आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या रहती है वो बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक असरदार घरेलू उपाय है, जिससे त्वचा में नमी आती है और पपड़ी पड़ना कम हो जाता है। इसके लिए बादाम तेल को हल्का गुनगुना कर लें और सोने से पहले आइब्रो पर हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से आइब्रो से डैंड्रफ दूर हो जाएगी और आईब्रो घनी और मजबूत होंगी।

एलोवेरा जेल लगाएं- ड्राई स्किन और बालों के लिए एलोवेरा जेल असरदार घरेलू उपाय है। आईब्रो में डैंड्रफ होने पर एलोवेरा जेल का उपयोग करें। ये स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आइब्रो पर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल लगाकर मसाज कर लें। रातभर ऐसे ही रहें और सुबह मुंह धो लें। एलोवेरा लगाने से इंफेक्शन दूर होगा और आइब्रो में होने वाली खुजली, ड्रैंड्रफ खत्म हो जाएगी।

नीम का तेल लगाएं- ड्रैंड्रफ को दूर करने के लिए नीम का तेल असरदार है। नींम तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को खत्म करते हैं। इससे डेड स्किन खत्म होती है और डैंड्रफ धीरे-धीरे साफ होने लगती है। रात में 1-2 बूंद नीम का तेल लेकर आईब्रो की मालिश करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल