1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Palmistry: भाग्यशाली होते हैं हथेली पर ऐसी हृदय रेखा वाले लोग, सफलता और शोहरत चूमती है इनके कदम

Palmistry: भाग्यशाली होते हैं हथेली पर ऐसी हृदय रेखा वाले लोग, सफलता और शोहरत चूमती है इनके कदम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 03, 2026 06:29 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 06:29 am IST

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में हृदय रेखा आपके जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारी देती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह की हृदय रेखा बेहद शुभ मानी जाती है।

Palmistry - India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : FREEPIK

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हृदय रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हृदय रेखा आपके भाग्य के साथ ही आपके जीवन में होने वाली प्रगति को भी दर्शाती है। हथेली में हृदय रेखा कनिष्ठा उंगली यानि लिटिल फिंगर के नीचे से निकलकर हथेली में किसी भी ओर निकल सकती है। ज्यादातर यह रेखा तर्जनी उंगली के मूल भाग में समाप्त होती है। नीचे दी गई तस्वीर में आप हृदय रेखा को देख सकते हैं। आइए जानते हैं कब ये रेखा आपके जीवन में दौलत और शोहरत दिलाने वाली साबित हो सकती है। 

स्पष्ट हृदय रेखा 

हृदय रेखा अगर हथेली में दोष रहित हो यानि कोई अन्य रेखा उसे काट न रही हो और यह रेखा स्पष्ट और गुलाबी रंग की हो तो इसे शुभ माना जाता है। जिस भी व्यक्ति के हाथ में ऐसी हृदय रेखा होती है उसे जीवन में सफलता और शोहरत मिलती है साथ ही पारिवारिक जीवन में भी ऐसे लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं। 

Palmistry
Image Source : FREEPIKहस्तरेखा शास्त्र

शनि पर्वत तक पहुंचे हृदय रेखा 

हथेली में हृदय रेखा अगर बिना कटे स्पष्ट तरीके से शनि पर्वत तक पहुंचे तो यह भी शुभ संकेत होता है। ऐसे लोगों को करियर के क्षेत्र में ऊंचे पद मिल सकते हैं। धन-धान्य की कमी ऐसे लोगों के जीवन में कम ही देखी जाती है। साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी ऐसे लोग दृढ़ संकल्प रहते हैं। ऐसे लोगों को ईमानदार माना जाता है लेकिन कभी-कभी ये स्वार्थी नजर आ सकते हैं। 

बुध पर्वत से गुरु पर्वत तक जाए हृदय रेखा 

अगर हथेली में बुध पर्वत से हृदय रेखा सीधे बिना किसी दोष के गुरु पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसे लोगों को धर्म का पालन करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही ये लोग अनुशासनप्रिय होते हैं। जीवन में इनका स्पष्ट लक्ष्य होता है इसलिए इन्हें सफलता और शोहरत जीवन में प्राप्त होती है। धर्म और ज्ञान के क्षेत्र में ये ऊंचाइयां छू सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता)

Navpancham Yog: 3 को बुध और 6 को शुक्र के साथ नवपंचम योग बनाएंगे गुरु, फरवरी के महीने में संवरेगी इन 5 राशियों की जिंदगी

काली मिर्च के ये 5 उपाय चमका देंगे आपका भाग्य, स्वास्थ्य से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में दिखेगा सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।