1. Hindi News
  2. धर्म
  3. काली मिर्च के ये 5 उपाय चमका देंगे आपका भाग्य, स्वास्थ्य से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में दिखेगा सुधार

काली मिर्च के ये 5 उपाय चमका देंगे आपका भाग्य, स्वास्थ्य से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में दिखेगा सुधार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 02, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 03:53 pm IST

घर की रसोई में रखी काली मिर्च न केवल जायका बढ़ाती है बल्कि इससे जुड़े कुछ उपाय आपके जीवन में भी सुधार ला सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Kali Mirch ke upay- India TV Hindi
काली मिर्च के उपाय Image Source : FREEPIK

काली मिर्च का उपयोग हम खाने का जायका बढ़ाने के लिए करते हैं। हालांकि, ये काली मिर्च आपके जीवन की कई बाधाओं को दूर करने का काम भी कर सकती है। काली मिर्च के कुछ उपाय आपको करियर में लाभ दिला सकते हैं, आपकी सेहत सुधर सकती है और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको काली मिर्च के ऐसे ही उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

काली मिर्च के उपाय (Kaali Mirch Ke Upay)

  1. काली मिर्च का संबंध ज्योतिष में शनि ग्रह से माना गया है। इसलिए काली मिर्च के उपाय शनि ग्रह को मजबूत करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं, शनि की महादशा चल रही है या साढ़ेसाती की चपेट में हैं तो कभी भी आपको खाने में ऊपर से सफेद नमक या मिर्च नहीं डालनी चाहिए। इसकी बजाय आप काली मिर्च या काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि सुधरता है और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 
  2. अगर आप अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं और आर्थिक लाभ पाना चाहते हैं तो आपको एक काले कपड़े में काली मिर्च और कुछ पैसे रखकर दान करने चाहिए। यह आसान सा उपाय धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने वाला माना जाता है। 
  3. शुक्ल पक्ष के किसी शनिवार को काली मिर्च के पांच दाने लेकर इन्हें अपने सिर से 7 बार वारें। इसके बाद किसी सुनसान चौराहे पर जाएं और चारों दिशाओं में चार काली मिर्च के दाने डाल दें। पांचवें बचे दाने को हवा में उछाल दें। इसके बाद बिना पीछे मुड़े घर लौट आएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको जबरदस्त धन लाभ मिल सकता है। आपके करियर में सुधार आता है और साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है। यह उपाय आपको नजर दोष से भी बचाता है। 
  4. आपके काम बार-बार अटकते हैं, बनी बनाई बात बिगड़ती है तो इसके लिए आपको काली मिर्च का एक आसान उपाय अवश्य करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि घर के मुख्य द्वार के पास कुछ काली मिर्च के दाने रखने हैं। इसके बाद जब आप किसी काम के लिए घर से बाहर निकलें तो इन दानों पर पैर रखकर अपने काम के लिए निकल जाएं। 
  5. घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए और पारिवारिक खुशियों के लिए आपको एक दीपक में 7 काली मिर्च के दाने रखने चाहिए और फिर दीपक को घर की दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आपके घर की नकारात्मकता को तो दूर करता ही है साथ ही हर क्षेत्र में आपको सफलता भी मिलने लगती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता)

Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार आपकी ये आदतें कर देंगी बुद्धि का नाश, भाग्य का साथ मिलना भी हो जाएगा बंद

Navpancham Yog: 3 को बुध और 6 को शुक्र के साथ नवपंचम योग बनाएंगे गुरु, फरवरी के महीने में संवरेगी इन 5 राशियों की जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।