1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महिला ने घटाया 70 किलो वजन, चीनी और गेहूं छोड़ने से बदल गई जिंदगी, इन आदतों से वजन घटाने में मिली मदद

महिला ने घटाया 70 किलो वजन, चीनी और गेहूं छोड़ने से बदल गई जिंदगी, इन आदतों से वजन घटाने में मिली मदद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 02, 2026 09:33 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 09:33 am IST

Women Lose 70 kg Weight: मोटापा घटाने में आपकी छोटी-छोटी रोजाना की आदतें बड़ा कमाल कर सकती हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव कर और गेहूं चीनी से दूरी बनाकर केट नाम की महिला ने अपना 70 किलो से भी ज्यादा वजन कम किया है।

महिला ने घटाया 70 किलो वजन- India TV Hindi
महिला ने घटाया 70 किलो वजन Image Source : INSTAGRAM

वजन घटाना काफी चुनौतीपूर्ण और मुश्किल भरा लगता है। इसके लिए आपको डाइटिंग और जमकर एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। लेकिन कभी-कभी छोटे और लंबे समय तक किए गए बदलाव वजन घटाने में काफी मदद कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर केट डेनियल नाम की एक महिला ने जीवनशैली में कुछ आसान बदलाव करके 70 किलो से अधिक वजन कम किया। केट ने बताया के खाने में गेहूं और चीनी छोड़ने के बाद उनके वजन पर काफी फर्क पड़ा। केट ने अपनी लाइफस्टाइल में 8 ऐसी आदतों को शामिल किया जिससे उन्हें वजन घटाने में सबसे ज्यादा आसानी हुई। 

वजन घटाने के लिए कौन सी आदत बदलें?

  1. जल्दी उठना- केट ने बताया कि सबसे पहल उन्होंने सुबह जल्दी उठना शुरू किया जिससे उनके पास हर काम के लिए पर्याप्त समय हो। इससे दिनभर की सारी योजनाएं बनाना आसान हो जाता है और आप खुद के लिए पर्याप्त समय निकाल पाते हैं।

  2. रिफाइंड कार्ब बंद- केट ने डाइट से रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे चीनी या गेहूं का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे ज्यादा खाने की इच्छा कम हो गई और इंसुलिन प्रतिरोध सुधर गया। इन दोनों चीजों को छोड़ने से तेजी से वजन कम होने लगा।

  3. पूरे सप्ताह के खाने की प्लानिंग- आपको पूरे सप्ताह के खाने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। इससे खाने की प्लानिंग में समय की बचत होती है, तनाव कम होता है और पुरानी आदतें दोबारा नहीं लौटतीं। इससे आप फालतू का खाने से बचत हैं।

  4. सेल्फ हीलिंग- सिर्फ फिजिकली फिट होना ही जरूरी नहीं है। आपको मेंटली और इमोशनली हील होने की भी जरूरत है। इसलिए खुद से, अपनी बॉडी से प्यार करना सीखें। इससे वजन पर अलग असर होगा।

  5. कंपनी बदलना- कई बार आप ऐसे लोगों की संगत में रहते हैं जो आपके लिए ठीक नहीं है। जिनके साथ रहकर आपकी पर्सनेलिटी बदल जाती है। ऐसे रिश्तों और लोगों से दूर होना जरूरी है। इससे आप कुछ खराब हो रही आदतों में सुधार ला सकते हैं।

  6. सोच बदलना- आपको सिर्फ वजन घटाने के बारे में सोचना ही नहीं है बल्कि उस तरह महसूस भी करना है। जैसे आपका वजन कम हो गया है। आप हर दिन महसूस करें कि आप पतले हो रहे हैं। इससे आपका नजरिया बदलता है और आप उसी तरह से काम भी करने लगते हैं।

  7. व्यायाम- मोटापा घटाने में सबसे बड़ा रोल प्ले करता है आपका व्यायाम, आप दिनभर में क्या और कितनी देर फिजिकली एक्टिव रहते हैं। शारीरिक गतिविधि को सजा के बजाय एक गिफ्ट के रूप में देखें। इससे आपको वो काम बोझ नहीं लगेगा बल्कि आप उसे इंजॉय करेंगे।

  8. आंतरिक आवाज- खुद से बात करने का तरीका बदलने से आदतें और सोच दोनों बदल सकती हैं। केट कहती हैं, मैंने खुद से दुश्मन की तरह बात करना बंद कर दिया। मैंने खुद को अपना दोस्त, मार्गदर्शक और हौसला बढ़ाने वाला बनाना शुरू कर दिया, जिसकी मुझे हमेशा जरूरत थी। इससे सब कुछ बदल गया।”

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल