Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। पर्यटन सेक्टर को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। आने वालों सालों में देश में पर्यटन सेक्टर बूस्ट होगा। टूरिज़्म को बढ़ाने के लिए, इस साल देश के 20 मशहूर टूरिस्ट जगहों पर 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड की पहड़ियों पर माउंटेन ट्रेल्स विकसित किया जाएगा। इस कदम से देश में पर्यटन सेक्टर तो बूस्ट होगा ही साथ ही रोजगार के भी नए मौके सामने आएंगे।
देश में 10 हजार टूरिस्ट गाइड को दी जाएगी ट्रेनिंग:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि पर्यटन को बढ़ाने के लिए, सरकार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से 20 मशहूर टूरिस्ट जगहों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड के लिए पायलेट योजना शुरू करेगी। जिसमें उन्हें 12 हफ्ते के हाईब्रिड ट्रेनिंग कोर्स के ज़रिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जो गाइड्स के कौशल और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित होगा। इस वजह से से रोज़गार और पर्यटक का अनुभव बेहतर होगा।
हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर में बनेंगे माउंटेन ट्रेल:
पर्यटन को बढ़ाने के लिए केंद्रीय सरकार ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में माउंटेन ट्रेल विकसित करने का ऐलान किया है, जिससे एडवेंचर टूरिज्म और रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा, ''भारत में दुनिया भर के बेहतरीन ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव देने की क्षमता है। हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे। इसके अलावा, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में प्रमुख घोंसला बनाने वाले स्थलों के पास 'कछुआ ट्रेल्स' विकसित किए जाएंगे।'
टूरिज़्म में अन्य ऐलान:
-
टूरिज्म के लिए सभी सांस्कृतिक-आध्यात्मिक जगहों को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा। डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर्यटन स्थलों की मैपिंग करेगा जिससे जानकारी और डेस्टिनेशन प्लानिंग तक पहुंच बेहतर होगी।
-
विदेशी टूर पैकेज पर TCS को 20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को तुरंत राहत मिलेगी। पर्यटन के डिजीटल प्रमोशन, इको-टूरिज्म ट्रेल्स और हेरिटेज साइट्स के विकास पर भी फोकस रखा गया है।
-
बजट में मेडिकल टूरिज्म हब, विदेशी यात्रा पर टैक्स में रियायत जैसे प्रावधान भी शामिल हैं, जिससे पर्यटन और ट्रैवल सेक्टर को और समर्थन मिलेगा।