Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खाना परोसने में देरी पर हुआ विवाद, ढाबा मालिक ने दो युवकों की कर दी हत्या, पुलिस ने किया एनकाउंटर

खाना परोसने में देरी पर हुआ विवाद, ढाबा मालिक ने दो युवकों की कर दी हत्या, पुलिस ने किया एनकाउंटर

यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा में डबल मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
Published : Feb 02, 2026 09:04 am IST, Updated : Feb 02, 2026 09:36 am IST
up Ghaziabad khoda double muder police encounter- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बीते दिनों खौफनाक वारदात सामने आई थी। राज्य के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में ढाबे पर डबल मर्डर का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, ढाबे पर खाना परोसने में देर को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप ढाबा मालिक और उसके साथियों पर लगा है। अब खोडा डबल मर्डर के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए हैं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना शुक्रवार की देर रात है। श्रीपाल, सत्यम और अनुराग गाजियाबाद से खोड़ा में एक ढाबे पर गए और खाने का ऑर्डर दिया। जब खाना परोसे जाने में देरी हुई तो इनमें से एक ने स्टाफ को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों उठकर होटल के पीछे की गली की ओर निकल गए। इसके बाद ढाबे के मालिक धर्मेंद्र और उसके कर्मियों ने तीनों युवकों का पीछा किया। फिर तीनों पर लाठियों और चाकुओं से हमला किया। इस घटना में श्रीपाल और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई और अनुराग बुरी तरह से घायल हो गया। अनुराग को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने किया एनकाउंटर

यूपी के गाजियाबाद से सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई जहां खोडा में होटल पर हुए डबल मर्डर के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों ने 30 जनवरी को अंबेडकर गेट के पास दो व्यक्तियों की हत्या करने की बात कबूल की है। मुठभेड़ इंदिरापुरम अंडरपास के पास हुई है।

ढाबा मालिक पहले से गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा में ढाबा मालिक को दो ग्राहकों की हत्या और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ढाबे के मालिक धर्मेंद्र ने अपराध में अपनी भूमिका कुबूल कर ली थी। इसके बाद मामले में नामजद ढाबे के अन्य कर्मचारियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं। अब सोमवार को मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान राजन और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- यूपी: 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, क्लास के ही 2 छात्रों पर आरोप, हुए फरार

गूगल पर सर्च किया मरने का तरीका, फिर शख्स ने खुद को लगा ली आग; हुई मौत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement