उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। प्रदेश के 5 जिलों में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशो के बीच एनकाउंटर हुआ है जिसमें कई अपराधियों को पकड़ा गया है।
आजमगढ़ में यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पचास हजार रुपये का इनामी अपराधी वाकिफ ढेर कर दिया गया है। वाकिफ 50 मुकदमों में वांछित था और सिर पर 50000 रुपये का इनाम था।
कन्नौज में नाबालिग हिंदू छात्रा को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव डालने वाले आरोपी इमरान को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और सबूत बरामद किए हैं।
कानपुर में छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले शख्स का हाफ एनकाउंटर किया गया है। आरोपी मृतक की मां का प्रेमी निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। जांच में पता लगा है कि इन दोनों की भर्ती सोशल मीडिया के जरिए की गई थी।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के दो आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। अब पुलिस ने दो अन्य फरार शूटरों की तस्वीर जारी की है। दोनों के ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई है। अब जानकारी के सामने आई है कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के लिए गोल्डी बरार गैंग के 5 शूटर आए थे।
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में गोकशी की साजिश नाकाम की और इनामी बदमाशों को पकड़ा। लखनऊ में मुठभेड़ के बाद वसीम को गिरफ्तार किया गया, जबकि इटावा में 25 हजार के इनामी बदमाश अंशुल और उसके साथी को दबोचा गया।
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और एनकाउंटर किया है। यह एनकाउंटर बांदा जिले में हुआ, जब पुलिस ने ईरानी गैंग के सदस्यों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा पाकर गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में यूपी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के बदमाश का एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी डब्लू यादव मारा गया है।
यूपी पुलिस ने सोमवार को सुबह-सुबह एनकाउंटर में संजीव जीवा गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये कामयाबी मेरठ एसटीएफ को मिली है।
नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में चोरों के गिरोह को पकड़ा है। ये चोर पहले कॉलोनी में घरों की रेकी करते थे और फिर ताला तोड़कर चोरी कर लेते थे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
यूपी के हापुड़ में पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। हाफ एनकाउंटर में बदमाश घायल हो गया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश रोने लगा और माफी मांगने लगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इस बारे में जानकारी शेयर की गई है कि बीते 8 साल में राज्य में एनकाउंटर में कितने अपराधी मारे गए और कितने घायल हुए हैं।
गाजियाबाद में सिपाही को गोली मारने के आरोपी बदमाश का हॉफ एनकांउट हुआ है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी की गई और फायरिंग की गई। इस घटना में पुलिस के एक जवान की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अपराधियो के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। ऐसे में आज पुलिस की टीम ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। बता दें कि वांछित अपराधी पिछले 1 महीने से फरार चल रहा था।
कौशांबी के थाना पश्चिम शरीरा इलाके में युवती की हत्या करने वाले आरोपी की एसओजी की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
गाजीपुर में डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। साहिल के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अयोध्या की महिला की हत्या करने वाला आरोपी लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़