1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिरफिरे ने 24 घंटे में 3 लोगों की कर दी हत्या, रैंडम तरीके से लोगों को मारा, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

सिरफिरे ने 24 घंटे में 3 लोगों की कर दी हत्या, रैंडम तरीके से लोगों को मारा, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

 Published : May 12, 2026 11:12 am IST,  Updated : May 13, 2026 02:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने 24 घंटे में 3 सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने वाले सीरियल किलर को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी रैंडम तरीके से लोगों को मार रहा था।

Chandauli_Police Encounter- India TV Hindi
चंदौली पुलिस ने किया सनकी कातिल का एनकाउंटर। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने 24 घंटे में 3 सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने वाले सीरियल किलर को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस शख्स ने बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के रैंडम तरीके से लोगों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी थी। 3 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला शातिर आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बदमाश को SOG, अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ढेर किया गया।

मृत आरोपी की हुई पहचान

सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर, जम्मूतवी एक्सप्रेस और निजी अस्पताल में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। वह वर्ष 2021 में सेना छोड़ने के बाद अपने घर पर ही रहा था और  शराब का आदि हो चुका था। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छूटने के बाद मानसिक रूप से विचलित था।

कब-कब की हत्या?

आरोपी गुरप्रीत ने पहली हत्या अलीनगर के दरियापुर गांव के पास 10 मई को ताड़ीघाट पैसेंजर में जमानिया निवासी मंगरू की की। फिर उसने 11 मई की रात कोलकाता से जम्मूतवी जा रही एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारकर दूसरी हत्या की थी। इसके बाद आरोपी ने सोमवार की सुबह अलीनगर के जीवक अस्पताल में भर्ती महिला को सिर में गोली मारकर तीसरी हत्या की।

मुठभेड़ में मारा गया आरोपी

अस्पताल में हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और लोकेशन हिस्ट्री से भी तीनों हत्याओं की पुष्टि की गई। आरोपी सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागा था। गुरप्रीत ने भागने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद मेडिकल कालेज में घायल गुरप्रीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ में जीआरपी हेडकांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर, कारतूस और कटी हुई DBBL गन बरामद हुई है। बंदूक का लाइसेंस मिला है लेकिन रिवॉल्वर का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। (रिपोर्ट: संतोष कुमार)

ये भी पढ़ें- सावधान! स्वास्थ्य कर्मी बनकर अस्पताल में आई बच्चा चोर महिला, नवजात को झोले में भरकर भागी, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

युवती के साथ हुआ गैंगरेप, घटना के बाद भी मंगेतर ने नहीं छोड़ा साथ; मंदिर में रचाई शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।