1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी कल्लू, हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में था

यूपी STF के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी कल्लू, हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में था

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 27, 2026 11:43 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 11:43 pm IST

एनकाउंटर में घायल हुए कल्लू के सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम था। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Kallu Encounter- India TV Hindi
एनकाउंटर में मारा गया बदमाश Image Source : REPORTER INPUT

यूपी पुलिस ने आगरा में हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और आगरा पुलिस की साझा टीम के साथ आगरा जिले के एकता थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान 50,000 रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आगरा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने आरोपी की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू (निवासी सिरौली थाना लोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पवन रंगदारी के मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

18 से ज्यादा मामले दर्ज थे

यश ने बताया कि पवन प्रशासन द्वारा चिह्नित कुख्यात रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर था और उस पर हत्या के चार और रंगदारी के दो मुकदमों सहित कुल 18 से अधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि 2021 में हत्या के मामले में भी उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसमें वह जेल गया था। पुलिस के अनुसार, उसके पास से बड़ी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए। 

9 एमएम की पिस्तौल बरामद हुई

पुलिस ने बताया कि जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह के संपर्क में आया और उसने 2025 में जेल से छूटते ही बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया। एडीजी ने बयान में कहा कि मुठभेड़ के दौरान मौके से 9 एमएम की पिस्तौल बरामद हुई जो 2016 में थाना बिसरख (गौतम बुद्ध नगर) में एक सिपाही मोनू धीमान से लूटी गई थी। इस मामले में बिसरख थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

यह भी पढ़ें-

रिटायर्ड डॉक्टर से ₹1.58 करोड़ की ठगी, एक हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट रखा, FD तुड़वाकर पैसे हड़पे

5 दिन से गायब अधेड़ को किसने मारा? कुएं में उताराता मिला शव; हत्यारे ने बांधकर फेंकी बॉडी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।