1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बागपत में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी

यूपी के बागपत में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी

 Reported By: Ruchi Kumar,  Hima Agarwal Written By: Mangal Yadav
 Published : Jul 25, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 09:00 pm IST

यूपी के बागपत में पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश विपुल उर्फ खूनी का एनकाउंटर हो गया है। उस पर लूट, हत्या जैसे संगीन मामलों में करीब 38 मुकदमें दर्ज हैं।

बदमाश विपुल उर्फ खूनी का एनकाउंटर- India TV Hindi
बदमाश विपुल उर्फ खूनी का एनकाउंटर Image Source : REPORTER

यूपी के बागपत में पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश विपुल उर्फ खूनी खूनी ढेर हो गया। पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विपुल ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली का रहने वाला था। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद मौके से दो .32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और खोखे तथा एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। 

विपुल पर दर्ज थे 30 से अधिक मुकदमें

पुलिस के मुताबिक, विपुल उर्फ खूनी एक शातिर अपराधी था। वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया जाता था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और रंगदारी समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली सहित विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज थे। विपुल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

लंबे समय से फरार चल रहा था विपुल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2014 में विपुल ने ग्राम भभीसा निवासी अशोक के भाई पवन की हत्या की थी। इस मामले में थाना कांधला में मुकदमा दर्ज हुआ था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था और अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2014 में गांव एलम में एक चर्चित महिला की हत्या और वर्ष 2017 में सहारनपुर के मानपुर में महिला प्रधान निर्मम हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। इस कार्रवाई को बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे अभी हाल में ही फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया था। 

विपुल के खिलाफ दर्ज मामलों की लिस्ट

  1. अ0सं0 458 / 05 धारा 147,148,149,307,452 भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  2. अ0सं0 888/08 धारा 302,120 बी भादवि थाना कोतवाली शामली
  3. अ0सं0 94/09 धारा 392,411 भादवि थाना खेकड़ा बागपत
  4.  अ0सं0 129/09 धारा 379,411 भादवि थाना पांडव नगर शाहदरा दिल्ली
  5.  अ0सं0 54/11 धारा 110 सीआरपीसी थाना कांधला जनपद शामली
  6.  अ0सं0 09/11 धारा 394,395,397 भादवि व 27 ए एक्ट थाना ज्योति नगर शाहदरा दिल्ली
  7.  अ0सं0 22/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद शामली
  8.  अ0सं0 34/13 धारा 392,411 भादवि थाना खेकड़ा     जनपद बागपत
  9.  अ0सं0 98/13 धारा 392/412 भादवि थाना कोतवाली जनपद शामली
  10.   अ0सं0 221/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद शामली
  11.  अ0सं0 345/13 धारा 307 भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  12.   अ0सं0 252/13 धारा 307 भादवि थाना सरधना जनपद मेरठ
  13.  अ0सं0 253/13 धारा 25 ए एक्ट भादवि थाना सरधना जनपद मेरठ
  14.  अ0सं0 154/13 धारा 307 भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  15.  अ0सं0 155/13 धारा 25 ए एक्ट थाना कांधला जनपद शामली
  16.  अ0सं0 24/14 धारा 25 ए एक्ट थाना आदर्श मंडी जनपद शामली,
  17.  अ0सं0 303/14 धारा 307,34 भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  18.   अ0सं0 304/14 धारा 25 एक्ट थाना कांधला जनपद शामली
  19.   अ0सं0 472/14 धारा 364 ए ,368, 120 बी भादवि थाना खेकड़ा जनपद बागपत
  20.  अ0सं0 23/14 धारा 302 भादवि थाना रमाला जनपद बागपत
  21.   अ0सं0 280/14 धारा 147,148,149,302,307भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  22.  अ0सं0 231/14 धारा 302 भादवि थाना रमाला जनपद बागपत
  23.  अ0सं0 03/15 धारा 25 ए एक्ट थाना स्पेशल सेल नई दिल्ली
  24.   अ0सं0 01/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कांधला जनपद शामली
  25.  अ0सऺ0 244/16 धारा 411ए, 144ए, 307 भादवि थाना कांधला जनपद शामली
  26.   अ0स0 245/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कांधला जनपद शामली 
  27.  अ0स0 246/16 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कांधला जनपद शामली 
  28.   अ0स0 288 / 16 धारा 386 भादवि थाना कांधला जनपद शामली 
  29.   अ0स0 676 / 16 धारा 307 भादवि थाना कांधला जनपद शामली 
  30.   अ0स0 208 / 17 धारा 384 भादवि  थाना कांधला जनपद शामली 
  31.   अ0स0 224/17 धारा 307          भादवि थाना शाहपुर जनपद     मुजफ्फरनगर
  32.  अ0स0 225/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर 
  33.   अ0स0 129 / 17 धारा 302,147 ,148 ,149 ,120 बी भादवि थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 
  34.   अ0स0 382 / 17 धारा 307 थाना कांधला जनपद शामली 
  35.   अ0स0 383/17 धारा 25 / 27 आर्म्स एक्ट थाना कांधला जनपद शामली 
  36.  अ0स0 506/17 धारा 307, 120 बी भादवी 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर
  37.  अ0स0 1060 / 17 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर
  38.  अ0स0 126 / 26 धारा 308 (5) बीएनएस थाना कांधला जनपद शामली

ये भी पढ़ेंः यूपी में सबसे अधिक मेरठ में 97 अपराधी किए गए ढेर, एनकाउंटर की कार्रवाई में दूसरे नंबर पर वाराणसी जोन

ऑपरेशन 'प्रहार' में मऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में इनामी गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।