1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा...', यूपी में एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख

'साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा...', यूपी में एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 15, 2026 12:13 pm IST,  Updated : May 15, 2026 12:25 pm IST

'साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा...', यूपी में एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख

UP Muzaffarnagar love jihad encounter- India TV Hindi
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी ने मांगी दया की भीख। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मोनू उर्फ शाहरुख नाम के एक युवक पर नाम बदलकर एक हिंदू नाबालिग युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के उद्देश्य से भगा ले गया था। इसके चलते गुरुवार को शिकायत पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तुरंत आरोपी के विरुद्ध नाबालिग युवती को भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू ही किए थे की 2 घंटे बाद ही पुलिस को सूचना मिली की आरोपी युवती को पुलिस डर के चलते भोपा पुल के पास छोड़कर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सहावली गांव के पास जब आरोपी को गिरफ्तार करना चाहा तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में घेराबंदी करते हुए जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें ये शातिर अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

अब ऐसा कभी नहीं करूंगा- आरोपी

घायल अभियुक्त मोनू उर्फ शाहरुख को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। आपको बता दे कि इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह हाथ जोड़कर ये कहता हुआ नजर आया कि "साहब मर जाऊंगा लेकिन ऐसा अब कभी नहीं करूंगा।"

पुलिस ने क्या बताया?

एनकाउंटर की इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि "आज शाम तकरीबन 6:30 थाना नई मंडी पर थाना क्षेत्र नई मंडी के मखियाली गांव रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर आकर सूचना दी की उसकी नाबालिग भतीजी को दूसरे धर्म का एक व्यक्ति जिसका नाम मोनू उर्फ शाहरुख है बहला फुसला कर धर्मांतरण के उद्देश्य से शादी करने के लिए लेकर भाग गया है। यह 12 तारीख के लगभग सुबह 4:00 बजे भागा था। इस सूचना पर तत्काल नई मंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण तथा धर्म परिवर्तन कठोर मुकदमे में अभियोग पंजीकृत किया और तत्काल युवती की बरामदगी के लिए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करके क्षेत्र में रवाना कर दिया गया। टीमों के लगातार प्रयास से मात्र दो घंटे के भीतर अपह्रत युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो वह बता रही थी कि इस माखियली गांव का रहने वाला दूसरे धर्म का जो मोनू नाम का लड़का है, धर्मांतरण के उद्देश्य से उससे शादी करने का दबाव देकर बहला फुसलाकर लेकर भाग गया था। वह आज उसे भोपा अंडरपास के पास छोड़कर भाग गया है। इस पर नई मंडी की पुलिस टीम ने उस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उसकी घेराबंदी की। जगह-जगह पर कड़ी चेकिंग की कार्रवाई शुरू की गई। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी पुलिस के डर से सहावली के पास कच्चे रास्ते पर छिपा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल नई मंडी पुलिस की टीम ने उस व्यक्ति के बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने एकाएक जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा के प्रयास में जब जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लगी।

आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया

जब पुलिस द्वारा घायल आरोपी से पूरे प्रकरण के बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मोनू उर्फ शाहरुख बताया। उसने माखियली में ही कोल्हू पर काम करने वाले एक हिंदू परिवार की नाबालिग युवती को धर्मांतरण के उद्देश्य से पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने के उद्देश्य से वह उसको 12 तारीख को लेकर भाग गया था। इसके बाद आरोपी छुप कर रह रहा था। वह पुलिस की तत्परता से डर गया था और लड़की को आज भोपा पुल के पास छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया और उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस और कुछ रुपये बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट: योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

बिजनेसमैन की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी अपने ही घर डकैती, 1.20 करोड़ कैश और सोना-चांदी लूटकर ले गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।