1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविदास जयंती के जुलूस में शामिल थे करीब 70 लोग, शख्स ने चढ़ा दी कार, 4 घायल

रविदास जयंती के जुलूस में शामिल थे करीब 70 लोग, शख्स ने चढ़ा दी कार, 4 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 02, 2026 06:56 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 07:03 am IST

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक शख्स ने रविदास जयंती के जुलूस पर कार चढ़ा दी। इस दौरान करीब 60 से 70 लोग जुलूस में शामिल थे। कार की चपेट में आने से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जुलूस पर शख्स ने चढ़ाई कार। - India TV Hindi
जुलूस पर शख्स ने चढ़ाई कार। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

पौड़ी: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड में पौड़ी जिले से सामने आ रही है। यहां कोटद्वार में रविवार को एक कार चालक ने संत गुरु रविदास के जुलूस पर कार चढ़ा दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मवाकोट-निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर हुआ। यहां रविदास जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 60 से 70 लोग शामिल थे। इसी दौरान शख्स ने भीड़ में कार घुसा दी, जिससे चार लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

रविदास जयंती का जुलूस निकाल रहे थे लोग

दरअसल, कोटद्वार में रविदार जयंती को लेकर एक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जुलूस पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला मवाकोट-निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां रविवार की शाम को एक व्यक्ति ने अचानक अपनी कार रविदास जयंती को लेकर निकाले जा रहे जुलूस में जा रहे लोगों के बीच घुसा दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को कोटद्वार स्थित राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जुलूस में शामिल थे साठ से सत्तर लोग 

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की पहचान कोटद्वार के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अजय कुमार (32) के दोनों पैरों और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अन्य घायलों में बाला देवी (63) और उनका पुत्र संजीव कुमार (35) तथा एक अन्य प्रदीप (23) शामिल हैं। एक ग्रामीण मनोहर ने बताया कि जुलूस में करीब साठ से सत्तर लोग शामिल थे। कोटद्वार के पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी कार को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस कस्टडी, खुले फायरिंग से जुड़े अहम राज

भारत के इस प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, डरकर घरों से बाहर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत