1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस कस्टडी, खुले फायरिंग से जुड़े अहम राज

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस कस्टडी, खुले फायरिंग से जुड़े अहम राज

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 02, 2026 06:24 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 06:37 am IST

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों की कल कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद इन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार चार आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।- India TV Hindi
गिरफ्तार चार आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया। Image Source : REPORTER INPUT/PTI

मुंबई: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों की कल कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद इन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अब पुलिस इन आरोपियों से और अधिक गहनता से पूछताछ करेगी। बता दें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। 

चारों आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), स्वप्निल बंडू सकट (23) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पुणे के रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों को धारा 109, 61(2) के साथ धारा 3, 25 शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37 (1), 37 (2) और 135 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों ने फायरिंग में की मदद

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने ही शुभम लोनकर की सहायता से रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी करने वाले आरोपी की मदद की। इनमें शिवशरण पोमाजी ने वांछित आरोपी शुभम लोनकर के साथ साजिश रची थी। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी आदित्य ज्ञानेश्वर गैकी की सलाह पर, उन्होंने होंडा डियो कंपनी की मोटरसाइकिल/स्कूटर एमएच 12 एफएन 2205 ली। वहीं अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गोली चलाने वाले आरोपी को मदद मुहैया कराई। 

शुभम लोनकर ने की आर्थिक मदद

पुलिस की जांच में पता चला कि इस मामले में शुभम लोनकर से मिली आर्थिक सहायता की मदद से शिवशरण पोमाजी ने ही मुख्य आरोपी को गाड़ी मुहैया कराई। पुलिस के मुताबिक इस पूरी घटना की प्लॉनिंग शुभम लोनकर ने की थी। आरोपियों को आर्थिक मदद भी उसी की तरफ से पहुंचाई गई। बता दें कि इससे पहले सुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली थी, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैं। 

यह भी पढ़ें-

इस गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने की जिम्मेदारी, कहा- 'अगली बार बेडरूम में गोली चलेगी'; पूरे बॉलीवुड को दी चेतावनी

रोहित शेट्टी और सलमान खान के घर पर एक ही पैटर्न में की गई फायरिंग, सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।