1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "हम उनके खिलाफ खेलना ही क्यों चाहते हैं?", पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर बरसे इमरान मसूद

"हम उनके खिलाफ खेलना ही क्यों चाहते हैं?", पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर बरसे इमरान मसूद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 02, 2026 08:57 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 09:06 am IST

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन किया था, तब काफी बवाल हुआ था, फिर हम पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं?

इमरान मसूद का बयान- India TV Hindi
इमरान मसूद का बयान Image Source : FILE (AP/PTI)

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान नहीं खेलेगा। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के साथ खेलने से पहले ही इंकार कर देना चाहिए था।

मसूद ने कहा, "BCCI को देश के सम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन किया था, तब काफी बवाल हुआ था, फिर हम पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं?" उन्होंने आगे कहा, "हमें पहले दिन से ही मना कर देना चाहिए था। हमारे उनके साथ कोई संबंध नहीं होने चाहिए। भारत को शुरू से ही अपनी स्थिति बिल्कुल साफ रखनी चाहिए थी।"

मणिकम टैगोर की प्रतिक्रिया

वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने क्रिकेट के राजनीतिकरण पर बात करते हुए पुराने दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में राजनीति लंबे समय से हो रही है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उस समय भी दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को रोकने की मांग उठी थी। टैगोर ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस पर सही फैसला लेगी, ताकि देश के हितों की रक्षा हो सके।

शानदार फॉर्म में भारत

बता दें कि इस विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। मैदान की बात करें तो भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती है। दूसरी ओर, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: 9000 फीट की ऊंचाई और भारी बर्फबारी... वायुसेना ने ऐसे बचाया लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला की जान

Today's weather: 14 फरवरी तक नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-UP-बिहार का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत