1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका से तनाव के बीच चीन और भारत के बीच शुरू हुई सपनों की नई उड़ान, दिल्ली-शंघाई फ्लाइट बहाल

अमेरिका से तनाव के बीच चीन और भारत के बीच शुरू हुई सपनों की नई उड़ान, दिल्ली-शंघाई फ्लाइट बहाल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 01, 2026 11:06 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 11:06 pm IST

भारत और चीन के बीच रविवार से 6 साल बाद सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। यह भारत-चीन के संबंधों की नई उड़ान कही जा रही है।

चीन-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान- India TV Hindi
चीन-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान Image Source : AP

बीजिंग: अमेरिका से जारी तनाव के बीच भारत और चीन के बीच संबंधों के नई उड़ान शुरू हुई है। एयर इंडिया ने रविवार को दिल्ली और शंघाई के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू कर दी। इस तरह लगभग 6 साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों शहरों के बीच एयर इंडिया की उड़ानें बहाल हो गई हैं। 

शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई दिल्ली से शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित की गई। इस उड़ान में 230 से अधिक यात्री सवार थे।एयर इंडिया की इस उड़ान सेवा की बहाली को भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय हवाई संपर्क को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

2020 से निलंबित थीं उड़ानें

भारत और चीन के बीच 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के कारण दोनों देशों के बीच सभी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। इसके बाद पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच चार वर्षों से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के कारण ये सेवाएं बहाल नहीं हो पाई थीं। शंघाई में यात्रियों को विदा करने पहुंचे भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवाओं की बहाली का स्वागत किया। उन्होंने इसे भारत और चीन के बीच लोगों के आपसी संपर्क, व्यापार, पर्यटन और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम बताया।

दोनों देशों के आर्थिक, सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत

यह सेवा बहाल होने से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आदान-प्रदान में तेजी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शंघाई और दिल्ली के बीच यात्रा आसान और किफायती हो जाएगी, जो महामारी और सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में भी सहायक साबित हो सकती है।एयर इंडिया की इस पहल को भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे सामान्यीकरण की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

बलूचिस्तान के लड़ाकों का अभियान जारी, पाक ने सिर्फ 17 सैनिकों की मौतें स्वीकारी; BLA ने किया था 84 को मारने का दावा

रूस ने यूक्रेन पर किया साल 2026 का सबसे बड़ा हमला, 15 लोगों की मौत; लगी भयानक आग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश