मूलांक 2 और राशिचक्र की चौथी राशि के लिए बेहद विशेष है नवरात्रि का पहला दिन, 3 उपायों से सुधर जाएगा जीवन
मूलांक 2 और राशिचक्र की चौथी राशि के लिए बेहद विशेष है नवरात्रि का पहला दिन, 3 उपायों से सुधर जाएगा जीवन
नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित है जिनके मस्तक पर अर्ध चंद्रमा विराजमान है। इसलिए माता को चंद्रमा की स्वामिनी भी माना जाता है। ऐसे में मूलांक 2 और कर्क जिनका स्वामी चंद्रमा है उनको नवरात्रि के पहले दिन कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।
Published : Mar 18, 2026 10:24 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 10:24 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नवरात्रि के पहले दिन माता दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है जो उनकी दिव्य शक्ति का घोतक भी है। ऐसे में चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशिचक्र की चौथी राशि कर्क और मूलांक 2 के जातक अगर नवरात्रि के कुछ उपाय करते हैं तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Freepik
मूलांक 2 और कर्क राशि वालों को शैलपुत्री माता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। विधिपूर्वक माता की पूजा करने से इन दोनों की ही मूरादें पूरी हो सकती हैं। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों का भी अंत हो सकता है।
3/5Image Source : Freepik
मूलांक 2 और कर्क वालों को नवरात्रि के पहले दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही दही, दूध और घी का दान करने से भी बेहद चमत्कारी परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
'ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः' इस मंत्र का जप नवरात्रि के पहले दिन मूलांक 2 वालों और कर्क राशि के जातकों को करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से इन दोनों की ही मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और साथ ही मां का आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त होता है।
5/5Image Source : Freepik
कर्क राशि और मूलांक 2 वालों अगर आप चाहते हैं कि आपकी मुरादें पूरी हों और जीवन में कोई भी परेशानी न आए तो एक आसान सा उपाय नवरात्रि के पहले दिन करें। आपको करना बस इतना है कि एक पान के पत्ते में 21 लौंग रखकर माता को अर्पित कर देना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से मां आपकी सभी इच्छाएं पूरी कर सकती हैं।