Published : Mar 18, 2026 10:46 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 10:52 pm IST
1/5Image Source : unsplash
किडनी में पथरी की समस्या आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। यह एक बेहद दर्दनाक स्थिति मानी जाती है। जब किडनी में छोटे-छोटे कठोर कण बनने लगते हैं, तो यह पेशाब के रास्ते में रुकावट पैदा कर सकते हैं जिससे तेज दर्द, जलन और कई बार उल्टी या इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। कई लोग इसे शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
2/5Image Source : UNSPLASH
किडनी में सही खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि कुछ चीजें पथरी को बढ़ा सकती हैं और दर्द को और भी ज्यादा कर सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं या इससे बचना चाहते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए और कौन-सी आदतें आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
किडनी में पथरी एक दर्दनाक समस्या है, जिसके मुख्य लक्षणों में पीठ या पसलियों के नीचे तेज दर्द, पेट के निचले हिस्से और कमर में असहनीय दर्द शामिल है। इसके अलावा, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन या खून आना और जी मिचलाना या उल्टी होना भी प्रमुख संकेत हैं।
4/5Image Source : unsplash
किडनी स्टोन होने पर पालक, चुकंदर, बादाम, काजू, शकरकंद, और चॉकलेट का सेवन न करें। पैकेटबंद फूड, फास्ट फूड, और अचार से बचें क्योंकि ये पथरी (कैल्शियम स्टोन) को बढ़ाते हैं। रेड मीट, चिकन, मछली और अंडे का अधिक सेवन यूरिक एसिड बढ़ाता है, इसे सीमित करें। अंजीर और किशमिश जैसे सूखे मेवों का सेवन कम करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
किडनी में पथरी से बचने के लिए रोजान 3-4 लीटर पानी पिएं ताकि जिससे यूरिन पतला रहे और पथरी बनाने वाले मिनरल्स बाहर निकल जाएं। दूध, दही जैसे कैल्शियम युक्त पदार्थ का सेवन करें। साथ ही नींबू और संतरे को भी डाइट में शामिल करें