1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- 'नहीं दिया सर्टिफिकेट'

'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- 'नहीं दिया सर्टिफिकेट'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 18, 2026 07:43 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 07:48 pm IST

'केडीः द डेविल' के नोरा फतेही पर फिल्माए गए आइटम नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। संसद तक पहुंच चुके इस मामले पर अब सीबीएफसी ने भी अपनी बात रखी है।

nora fatehi- India TV Hindi
सरके चुनर तेरी सरके विवाद पर सीबीएफसी का रिएक्शन। Image Source : YOUTUBE/ANAND AUDIO

केवीएन प्रोडक्शन्स की कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' भले ही सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाया जा चुका है, लेकिन इसे लेकर बहस का दौर अभी भी नहीं थमा है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि मेकर्स को सभी प्लेटफॉर्म्स से इसके हिंदी वर्जन को हटाना पड़ा। नोरा फतेही ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी और गाने को हटाए जाने को लेकर खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने तीन साल पहले इसका कन्नड़ वर्जन शूट किया था और जब उन्होंने इसका हिंदी वर्जन सुना तो मेकर्स को साफतौर पर कहा था कि इसे लेकर विरोध पैदा हो सकता है। अब इस मामले पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी बयान जारी कर दिया है।

सीबीएफसी ने नहीं दिया सर्टिफिकेट

CBFC ने इस विवादित गाने को लेकर घेरे जाने पर साफ तौर पर कहा है कि उनके पास 'केडीः द डेविल' के इस गाने को लेकर किसी भी तरह का सर्टिफिकेशन एप्लीकेशन नहीं आया है। इसी के साथ बोर्ड की ओर से ये भी साफ किया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए गए कंटेंट सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित नहीं होते, यानी यह गाना बोर्ड द्वारा प्रमाणित नहीं है। CBFC के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कंटेंट को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति होती है और लोग बोर्ड का नाम इसमें बेवजह घसीटने लगते हैं, जबकि बोर्ड का इससे कोई लेना-देना नहीं होता। सीबीएफसी ने साफतौर पर कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाले गाने या वीडियो या अन्य कोई सामग्री CBFC के दायरे में नहीं आते।

क्या बोला सीबीएफसी?

सीबीएफसी ने 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष की ओर से कहा गया- 'यह स्पष्ट किया जाता है कि सीबीएफसी को फिल्म 'केडी: द डेविल' के गीत 'सरके चुनर तेरी सरके' के प्रमाणीकरण हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह स्पष्ट रूप से ध्यान देने योग्य बात है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कोई भी कंटेंट सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित नहीं होता है। इस संबंध में अक्सर भ्रम की स्थिति बनी रहती है और सीबीएफसी को अनावश्यक रूप से उन मामलों में घसीटा जाता है जिनका इससे कोई संबंध नहीं है। सीबीएफसी एक जिम्मेदार और उत्तरदायी संस्था है जिसके सदस्य सिनेमा में महिलाओं के चित्रण को संवेदनशीलता से लेते हैं और उन्होंने ईमानदारी से प्रयास करते हुए विवाद से रचनात्मक संवाद की ओर रुख किया है। इस विशेष गीत के संबंध में सभी प्रश्न प्लेटफॉर्म और गीत के निर्माताओं से पूछे जाने चाहिए।"

सरके चुनर तेरी सरके को लेकर क्यों मचा है बवाल?

दरअसल, नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया ये गाना अपने डबल मीनिंग और भद्दे लिरिक्स की वजह से विवादों में है। ये विवादित गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का है, जो  14 मार्च को रिलीज किया गया था। जैसे ही गाना रिलीज हुआ इसके लिरिक्स को लेकर देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया और इसे डिलीट किए जाने की मांग उठने लगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। धुर्व सरजा के अलावा फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया, रमेश अरविंद और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः संसद पहुंचा 'सरके चुनर' विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- 'गाना बैन कर दिया', नोरा ने भी ली राहत की सांस

Dhurandhar 2 के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, आखिरी 2 घंटों में कई प्रीमियर शो रद्द, वजह आई सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन