1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

Stock Market Today: आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 02, 2026 09:20 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:02 am IST

एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 28.95 अंकों (0.12 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,796.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, adani ports, bel, sbi, kotak mahindra- India TV Hindi
आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Stock Market Today, 2 February 2026: रविवार को बजट के दिन मचे कोहराम के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 167.26 अंकों (0.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 80,555.68 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 28.95 अंकों (0.12 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,796.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि रविवार को सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर और निफ्टी 495.20 अंकों (1.96%) के नुकसान के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ था।

आईटीसी के शेयरों में बड़ी गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर, आईटीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सोमवार को हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 2.06 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.63 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.52 प्रतिशत, इंडिगो 1.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.20 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.17 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.08 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.06 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

एनटीपीसी, टाइटन समेत इन शेयरों ने नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार

जबकि, एनटीपीसी के शेयर 1.71 प्रतिशत, टाइटन 1.30 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, इंफोसिस 0.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.56 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.36 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.27 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.15 प्रतिशत, सनफार्मा 0.15 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.06 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा