1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर के करीब सेंसेक्स-निफ्टी; बैंकिंग-IT शेयरों में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर के करीब सेंसेक्स-निफ्टी; बैंकिंग-IT शेयरों में भारी बिकवाली

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 29, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 04:04 pm IST

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी दबाव देखने को मिला। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गए। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, वेस्ट एशिया की स्थिति को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार का सेंटीमेंट कमजोर किया।

शेयर बाजार में नहीं थम...- India TV Hindi
शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट Image Source : CANVA

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है और गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी बाजार में बिकवाली का दौर जारी रहा, जिससे मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंच गए। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। कारोबार के अंत में बैंकिंग, फाइनेंस और आईटी (IT) सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी।

मंगलवार के कारोबारी सत्र के समापन पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33% टूटकर 72,529.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64.05 अंक यानी 0.28% फिसलकर 22,716.20 पर आ गया। केवल दिग्गज शेयर ही नहीं, बल्कि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.02% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.95% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

गिरावट के पीछे के मुख्य कारण क्या?

बाजार में इस सुस्ती और बिकवाली के पीछे दो मुख्य वजहें हावी रहीं:

  1. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: वैश्विक बाजार में ब्रांड क्रूड 1.74% बढ़कर 107.1 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में महंगे क्रूड से महंगाई बढ़ने, आयात बिल में इजाफा होने और कंपनियों के मार्जिन पर बुरा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
  2. विदेशी फंड्स की निकासी: वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाले हैं, जिससे शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

टॉप लूजर्स और गेनर्स स्टॉक्स

निफ्टी क्लोजिंग आंकड़ों के अनुसार, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में सबसे तेज बिकवाली देखने को मिली। टाइटन (-3.00%), विप्रो (-2.95%), एचसीएल टेक (-2.44%), टेक महिंद्रा (-2.06%), टीसीएस (-1.85%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (-1.78%) भारी गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज (-1.30%) और आईसीआईसीआई बैंक (-0.75%) में भी सुस्ती रही।  इसकी विपरीत, अडानी एंटरप्राइजेज (+5.01%), अडानी पोर्ट्स (+4.49%), डॉ. रेड्डीज (+2.53%), सन फार्मा (+1.47%), इंफोसिस (+1.22%) और कोटक बैंक (+1.11%) हरे निशान में मजबूत होकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- देश के लिए आई गुड न्यूज! अगस्त में भारत की इंडस्ट्री ने पकड़ी तेज रफ्तार, आंकड़ा आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।