1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. धनिया-टमाटर की चटनी खाकर हो गए हैं बोर तो झटपट बना लें बेर की चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी, नोट करें विधि

धनिया-टमाटर की चटनी खाकर हो गए हैं बोर तो झटपट बना लें बेर की चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 01, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 07:02 pm IST

how to make Ber ki chutney recipe: अगर आप भी धनिया-टमाटर की चटनी खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार सर्दियों में मिलने वाला खट्टा मीठा फल बेर की चटपटी चटनी ज़रूर बनाकर देखें।

बेर की चटनी- India TV Hindi
बेर की चटनी Image Source : YOUTUBE - @MAYAKIKITCHEN

रोज़-रोज़ वही धनिया-पुदीना या टमाटर की चटनी खाते-खाते अगर स्वाद से मन भर गया है, तो अब किचन में ट्राय करने का वक्त आ गया है कुछ देसी लेकिन हटके। सर्दियों में आसानी से मिलने वाला बेर सिर्फ यूं ही खाने के लिए नहीं, बल्कि इससे बनने वाली चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि रोटी, पराठा या स्नैक्स के साथ सब उंगलियां चाटते रह जाते हैं। हल्की खटास, सही तीखापन और देसी मसालों का जबरदस्त मेल बेर की चटनी मिनटों में बन जाती है और टेस्ट में सबको दीवाना बना देती है। तो चलिए बिना देर किए झटपट बनने वाली बेर की चटनी की आसान विधि नोट कर लें।

बेर की चटनी के लिए सामग्री:

300 ग्राम बेर, लहसुन की एक कली, काली मिर्च 10 दाने, हरी मिर्च 3 पीस, काला नमक स्वाद अनुसार, थोड़ा सा सरोसो का तेल

बेर की चटनी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: बेर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तीन सौ ग्राम बेर लें। अब इन्हें पानी में अच्छी तरह से धोएं। धोने के बाद इन्हें कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह पोछें। अब, चाक़ू से बेर को काटें और उसेक सभी बीज को निकालकर बाहर फेंक दें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में बेर को डालें। उसमें लहसुन की एक कली, हरी मिर्च, काला नमक स्वाद अनुसार भी डालें। अब ज़रा सा पानी डालकर इन्हें एकदम बारीक पीस लें। पीसने के बाद एक बाउल में इसे निकालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, एक करछुल में सरसों का तेल डालें और उसमें बार्क कुटी हुई काली मिर्च और एक दो साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का दें। अब इसे तड़के को चटनी पर डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी चटपटी और तीखी बेर की चटनी बनकर तैयार है।

बेर खाने के फायदे

बेर विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है, अनिद्रा को दूर कर अच्छी नींद लाता है और हड्डियों को मजबूत करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल