1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, बस घर पर बनाकर देखें ये होममेड स्क्रब

घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, बस घर पर बनाकर देखें ये होममेड स्क्रब

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 26, 2026 02:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 02:06 pm IST

कोहनी और घुटनों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक मोटी, सूखी और खुरदरी होती है। इसकी देखबाल भी लोग कम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपको होममेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप कोहनी और घुटनों का कालापन दूर कर सकते हैं।

घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, बस घर पर बनाकर देखें ये होममेड स्क्रब- India TV Hindi
घुटनों और कोहनी का कालापन होगा दूर, बस घर पर बनाकर देखें ये होममेड स्क्रब Image Source : MAGNIFIC

ज्यादातर लोग अपने चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों को चमकाने में लगे रहते हैं। लेकिन अक्सर लोग घुटनों और कोहनी को नज़रअंदाज कर देते हैं। ये शरीर के वो हिस्से हैं जिनकी ज्यादातर लोग देखभाल नहीं करते हैं। यही वजह है कि ये कुछ समय में काले पड़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर होममेड स्क्रब तैयार कर आप कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर कैसे स्क्रब तैयार कर सकते हैं। 

स्क्रब तैयार करने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच बारीक ओट्स पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • 1/2 चम्मच शहद
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी

होममेड स्क्रब बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में ओट्स ले लें। फिर इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि स्क्रब में ओट्स के टुकड़े बहुत मोटे न हों नहीं तो त्वचा छील सकती है। 

कैसे करें इस्तेमाल 
इसे इस्तेमाल करने से पहले कोहनी और घुटनों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को घुटने और कोहनी पर लगाएं। 1-2 मिनट तक इससे मसाज करें। इसके बाद इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। 

ओट्स स्क्रब लगाने के फायदे

डेड स्किन से छुटकारा: ओट्स में नेचुरल एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं। इसके छोटे कण बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए कोहनी और घुटनों पर जमा डेड स्किन सेल्स को आसानी से हटा देते हैं।

कालापन कम करना: ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण त्वचा के कालेपन और पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करते हैं।

नमी बनाए: ओट्स में 'बीटा-ग्लूकन' होता है, जो पानी को सोखकर त्वचा के अंदर नमी बनाए रखता है। इससे कोहनी और घुटनों की रूखी त्वचा मुलायम होती है।

त्वचा की रंगत में सुधार: यह त्वचा से जमी हुई धूल-मिट्टी और मैल को निकालकर उसकी प्राकृतिक रंगत को वापस लाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।