1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घुटने और कोहनी का कालापन झट से होगा गायब, बस इन घरेलू उपायों को करें फॉलो

घुटने और कोहनी का कालापन झट से होगा गायब, बस इन घरेलू उपायों को करें फॉलो

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 25, 2026 11:01 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 11:01 am IST

घुटने और कोहनी की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ी सख्त होती है, इसलिए यहां कालापन जल्दी आ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की बात नहीं है। किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से आप इन्हें फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घुटनों और कोहनी का कालापन कैसे दूर करें।

घुटने और कोहनी का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय- India TV Hindi
घुटने और कोहनी का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय Image Source : FREEPIK

स्किन केयर की जब भी बात होती है तो लोग अपने चेहरे की तो खूब देखभाल करते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से इनका रंग काला पड़ जाता है। ये कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। दरअसल इनकी देखभाल न की जाए तो इन हिस्सों पर डेड स्किन सेल्स की परत जम जाती है और घर्षण के कारण त्वचा काली और सख्त हो जाती है। मेडिकल भाषा में इसे 'हाइपरपिग्मेंटेशन' कहा जा सकता है, जो मेलानिन के अधिक जमाव के कारण होता है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि घुटने और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। यहां जान लें कौन से घरेलू नुस्खे आएंगे काम। 

1. नींबू और बेकिंग सोडा 

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है और बेकिंग सोडा डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक नींबू को आधा काटें और उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे घुटनों और कोहनियों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। 15 मिनट बाद धो लें।

2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और कालेपन को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

3. नारियल तेल और नींबू 
नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और नींबू टैनिंग दूर करता है। ऐसे में एक चम्मच नारियल तेल में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे सोने से पहले घुटनों और कोहनियों पर लगाएं और मालिश करें।

4. दही और बेसन
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को निखारता है, जबकि बेसन एक बेहतरीन स्क्रब का काम करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे लगाकर सूखने दें और फिर रगड़ते हुए साफ करें।

5. आलू का रस
आलू में प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग गुण होते हैं जो जिद्दी कालेपन को कम करते हैं। इसके लिए आलू का एक टुकड़ा काटें और उसे घुटनों पर रगड़ें या आलू का रस निकालकर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल