1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार आपकी ये आदतें कर देंगी बुद्धि का नाश, भाग्य का साथ मिलना भी हो जाएगा बंद

Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार आपकी ये आदतें कर देंगी बुद्धि का नाश, भाग्य का साथ मिलना भी हो जाएगा बंद

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 02, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 01:14 pm IST

Garud Puran: गरुड़ पुराण में जन्म और मृत्यु को लेकर गहरा ज्ञान दिया गया है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में जीवन के अन्य क्षेत्रों को लेकर भी शिक्षा दी गई है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गरुड़ पुराण में किन चीजों को बुद्धि का नाश करने वाला माना गया है।

Garud Puran- India TV Hindi
गरुड़ पुराण Image Source : CANVA

Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म की प्रमुख धार्मिक पुस्तकों में से एक है। गरुड़ पुराण में मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु के रहस्यों के बारे में बताया गया है। हालांकि, मनुष्य जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी गरुड़ पुराण में वर्णित हैं। ऐसे में आज हम आपको गरुड़ पुराण की मदद से बताएंगे कि आपकी कौन सी आदतें आपकी बुद्धि का नाश कर सकती हैं। इन आदतों के चलते आपको भाग्य का साथ मिलना भी बंद हो जाता है और आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

बुद्धि का नाश करती हैं ये आदतें 

  • गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति सुचिता और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखता और गंदगी में जीता रहता है ऐसे व्यक्ति की बुद्धि का नाश होने लगता है। बुद्धि के साथ ही ऐसे लोग धन और मान-सम्मान का भी नाश करते हैं। मां लक्ष्मी और सरस्वती दोनों को ही स्वच्छता पसंद है, वहीं जो व्यक्ति गंदगी में जीता है, सफाई से मुंह चुराता है उसकी बुद्धि और धन दोनों का नाश होता है। 
  • गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति निरंतर अभ्यास नहीं करता उसके पास कितना भी ज्ञान क्यों न हो वो भी उसके द्वारा भुला दिया जाता है। एक बार पढ़ या समझकर किसी विद्या को न दोहराने की बुरी आदत व्यक्ति की बुद्धि का नाश कर सकती है। ऐसे लोग की किस्मत भी उनसे रूठ सकती है। 
  • गरुड़ पुराण के अनुसार वासना को भी बुद्धि का नाश करने वाला बताया गया है। वासना की अति के कारण व्यक्ति अपने स्वास्थ्य और विवेक का भी नाश कर देता है। इसलिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि वासना जनित विचारों से बचने के लिए योग-ध्यान का अभ्यास व्यक्ति को करना चाहिए। 
  • क्रोध और ईर्ष्या भी बुरी आदते हैं। ये आदतें भी आपके बौद्धिक कौशल को खराब करती हैं। इसलिए गरुड़ पुराण में इन बुरी आदतों से भी दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। क्रोध और ईर्ष्या के कारण व्यक्ति मान-सम्मान भी खो देता है और ऐसे लोगों से सभी दूरी भी बनाने लगते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता)

Surya-Rahu Yuti: फरवरी में राहु-सूर्य की युति बनाएगी ग्रहण योग, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Mangal Rahu Yuti 2026: सावधान! मंगल-राहु की चाल बिगाड़ेगी इन 3 राशियों का खेल, करियर में आ सकता है बड़ा संकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।