Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Rahu Yuti: फरवरी में राहु-सूर्य की युति बनाएगी ग्रहण योग, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Surya-Rahu Yuti: फरवरी में राहु-सूर्य की युति बनाएगी ग्रहण योग, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Surya-Rahu Yuti: सूर्य ग्रह फरवरी के माह में कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहां राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में राहु-सूर्य की युति होगी और ग्रहण योग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Feb 02, 2026 12:24 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 12:24 pm IST
Surya Rahu Yuti- India TV Hindi
Image Source : CANVA सूर्य राहु युति

Surya-Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र में राहु और सूर्य के बीच शत्रुता का संबंध है। जब भी ये दो ग्रह किसी राशि में एक साथ विराजमान होते हैं तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। 13 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहां राहु पहले से ही विराजमान हैं, ऐसे में राहु-सूर्य की युति ग्रहण योग फरवरी में बनाएगी। यह योग मार्च मध्य माह तक बना रहेगा। ग्रहण योग के बनने से किन राशियों को जीवन में सावधान रहना होगा और क्या उपाय इन राशियों को करने होंगे, आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

सूर्य और राहु का ग्रहण योग आपके अष्टम भाव में बनेगा, इस योग के चलते आपके कार्य अटक सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय आपको ग्रहण योग के दौरान नहीं लेना चाहिए। मार्च के मध्य तक संभलकर चलने की आपको सलाह दी जाती है। इस राशि के लोगों के खर्चे ग्रहण योग के दौरान बढ़ सकते हैं और न चाहते हुए भी संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर कर्क राशि के लोगों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों को ग्रहण योग के चलते मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर इस दौरान वाणी का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करना होगा नहीं तो मान हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। आपके शत्रु इस दौरान सक्रिय होंगे इसलिए किसी पर भी आवश्यक से अधिक भरोसा न करें। उपाय के तौर पर आपको गेहूं या गुड़ का दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए। इस राशि के लोगों को निवेश सोच-समझकर करना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर कुछ दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं। वाहन चलाते समय भी इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। उपाय के दौरान पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करें। 

मीन राशि 

आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है जिसके कारण करियर के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना आप कर सकते हैं। हानि के भाव में ग्रहण योग के बनने से आपको आर्थिक पक्ष को लेकर भी बेहद सावधान रहना होगा। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता भी भंग हो सकती है। पारिवारिक जीवन में बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उपाय के तौर पर लाल वस्त्रों का दान आपको करना चाहिए।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता)

Navpancham Yog: 3 को बुध और 6 को शुक्र के साथ नवपंचम योग बनाएंगे गुरु, फरवरी के महीने में संवरेगी इन 5 राशियों की जिंदगी

अमीर लोग घर की इस दिशा में रखते हैं सात सूंड वाला हाथी, तभी तो मां लक्ष्मी की सदैव बनी रहती है कृपा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement