1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का भाव? कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Rate Today: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का भाव? कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 02, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 12:48 pm IST

सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से इन कीमती धातुओं का भाव बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है Image Source : PIXABAY

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से इन कीमती धातुओं का भाव बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3.00 प्रतिशत (लगभग 4000 रुपये) की गिरावट के साथ 1,38,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 6 प्रतिशत (लगभग 16,000 रुपये) के नुकसान के साथ 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रही थी। यहां हम जानेंगे कि आज किस ज्यूलरी स्टोर पर सोने का क्या भाव चल रहा है?

Tanishq

टाटा ग्रुप की ज्यूलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14,760 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 16,102 प्रति 1 ग्राम और 1,61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Kalyan Jewellers

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

Joyalukkas

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

Senco Gold and Diamonds

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,934 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,39,340 रुपये है।

Malabar Gold and Diamonds

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा