संसद के बजट सत्र में सोमवार (2 फरवरी) को जमकर हंगामा हुआ। यह सत्र 28 जनवरी को शुरु हुआ था। हालांकि, पहले वित्तमंत्री ने बजट पेश किया। इसके बाद सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई है। इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जिसमें जमकर बवाल हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन राहुल ने वही बात शुरू की। ऐसे में दोबारा कार्यवाही स्थगित कर दी गई। तीसरी बार कार्रवाई शुरू होने पर भी राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया। ऐसे में सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है।