Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद इतनी बदल गई जिंदगी, बेटी दुआ से ऐसा प्यार, छोड़ा हुआ खाना भी बैग में रखकर घूमती हैं

दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद इतनी बदल गई जिंदगी, बेटी दुआ से ऐसा प्यार, छोड़ा हुआ खाना भी बैग में रखकर घूमती हैं

दीपिका पादुकोण सिंतबर 2024 में अपनी बेटी दुआ को जन्म दिया था और इन दिनों वह पूरी तरह से मदरहुड को एंजॉय करने में व्यस्त हैं। इस बीच दीपिका ने अपनी बेटी के बारे में बात की और बताया कि वह अपनी बेटी से कितनी ओब्सेस्ड हैं।

Written By: Priya Shukla
Published : Feb 02, 2026 03:02 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 03:02 pm IST
deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEEPIKAPADUKONE दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में बेटी को जन्म दिया था।

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज 'मदरहुड' को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद से ही दीपिका कई बार मातृत्व को लेकर बात कर चुकी हैं। वहीं मां बनने के बाद उनकी कथित 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड भी सुर्खियों में बनी हुई है। सितंबर 2024 में, दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था और अभिनेत्री फिलहाल अपना ज्यादातर समय अपनी बेटी को दे रही हैं। इस बीच दीपिका ने अपनी बेटी के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की और बताया कि वह दुआ से कितनी ओब्सेस्ड हैं।

बेटी दुआ से ओब्सेस्ड हैं दीपिका

हार्पर बाजार इंडिया के साथ एक बातचीत में, दीपिका पादुकोण से उनके मौजूदा ओब्सेशन के बारे में पूछा गया। दीपिका पादुकोण ने बिना देर किए अपनी बेटी दुआ का नाम ले लिया। उन्होंने कहा- "मौजूदा नहीं - मैं इसमें से 'मौजूदा' शब्द हटा रही हूं। मेरा ओब्सेशन मेरी बेटी है।" इसी के साथ दीपिका ने दुआ से जुड़े कुछ मजेदार किस्से भी सुनाए और साथ ही ये भी बताया कि वह इन दिनों अपनी बेटी के साथ कैसे समय बिताती हैं।

दीपिका के बैग में बेटी का बचा हुआ थेपला

दीपिका से पूछा गया कि उनके बैग में सबसे अजीब चीज क्या है? जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे बैग में सबसे अजीब चीज क्या है? उसमें थेपला का एक टुकड़ा, जिसे दुआ खा रही थी, और मुझे वह दो दिन बाद मिला।' इसी दौरान दीपिका ने उस गाने के बारे में भी बताया, जो वह अपनी बेटी के लिए गाती हैं। दीपिका कहती हैं कि वह अपनी बेटी के लिए "हेड, शोल्डर, नीज और टोज" गाना गाती हैं। दीपिका से एक ऐसे वाक्य के बारे में भी पूछा गया जिसका वह अक्सर इस्तेमाल करती हैं। दीपिका ने कहा, "अच्छे अर्थ में, मैं अपनी बच्ची से बहुत बार 'आई लव यू' कहती हूं।'

सितंबर 2024 में मां बनी थीं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और दीवाली 2025 के मौके पर दुआ का चेहरा रिवील किया था। दीपिका-रणवीर ने दुआ के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। दीपिका अपनी बेटी के बारे में कम ही बात करती हैं, लेकिन वह इस बारे में कई बार बात कर चुकी हैं कि कैसे दुआ के जन्म के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने इसी बातचीत के दौरान ही ये भी खुलासा किया कि उनकी बेटी के जन्म के बाद से उनका रोजमर्रा के छोटे-छोटे पलों को लेकर नजरिया बदल चुका है और वह अपनी बेटी को सामान्य और सुरक्षित परिवेश देने की कोशिश कर रही हैं, जो फिल्मी परिवार में जन्म लेने के साथ आने वाले दबाव से दूर हो।

ये भी पढ़ेंः अभिनय ही नहीं, सिंगिंग का हुनर भी रखती हैं ऐश्वर्या राय, भरी महफिल में गाया था हिट गीत, खूबसूरत आवाज जीत लेगी दिल

80 देशों में हिट हुआ स्पेनिश शो, जिसका भारत में बना रीमेक, हुआ हिट, अमेरिका ने भी किया था कॉपी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement