1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, लाइफ में सबकुछ आसानी से कर लेते हैं हासिल

Numerology: सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, लाइफ में सबकुछ आसानी से कर लेते हैं हासिल

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 02, 2026 01:01 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 08:08 pm IST

Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक निकलता है जो उसके स्वभाव, भाग्य और करियर के बारे में काफी कुछ बताता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं।

सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत- India TV Hindi
सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत Image Source : CANVA

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में मूलांक 7 वालों को किस्मत का धनी माना गया है। कहते हैं इस मूलांक वालों को कुछ भी दूसरों से पहले हासिल होता है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इन पर ईश्वर की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग बड़े ही साफ दिल के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से यहां।

मूलांक 7 वालों का स्वभाव

मूलांक 7 वाले लोग बेहद बुद्धिमान, रहस्यमयी और क्रिएटिव होते हैं। ये अपनी अलग ही दुनिया में रहते हैं। ये लोग भीड़ से अलग चलने में विश्वास रखते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इनका मन आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा झुका होता है और ईश्वर की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये लोग अपने फैसले खुद लेते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता है।

सोने की कलम से लिखी होती है किस्मत

मूलांक 7 के लोगों को जीवन में सफलता अन्य मूलांक वालों से पहले मिलती है। इन पर किस्मत मेहरबान रहती है। खासकर ज्ञान, रिसर्च, लेखन, ज्योतिष, आध्यात्मिक कार्यों, टेक्नोलॉजी, अध्यापन और क्रिएटिव फील्ड में ये खूब पैसा और नाम कमाते हैं। इकई बार अचानक मिलने वाले मौके इनके जीवन को नई दिशा दे देते हैं।

सुख-सुविधाओं की कभी नहीं होती कमी

मूलांक 7 वालों की जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। लेकिन ये लोग दिखावे से दूर रहते है। जिस कारण इनके पास पैसा हमेशा टिका रहता है। ये फालतू की चीजों में पैसा बिल्कुल भी खर्च नहीं करते हैं। समय के साथ-साथ ये धनवान होते चले जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

February Lucky Rashi: फरवरी में इन दो राशि वालों की खुलेगी सोई हुई किस्मत, शुरू होगा इनका गोल्डन पीरियड, हर सपना होगा सच!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।