1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही, यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट

कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही, यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 03, 2026 09:04 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 10:32 am IST

दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेन के पहिए थम गए हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें 7-8 घंटे देरी से चल रही। आइए जानते हैं देरी से चल रही गाड़ियों की लिस्ट।

Fog train delayed- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में सोमवार को सुबह में घना कोहरा देखने को मिला है। दिल्ली के पालम और सफदरजंग दोनों स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। कई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली के लिए या इधर से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। ये ट्रेनें 7 से लेकर 8 घंटे तक की देरी से भी चल रही हैं।

बड़ी संख्या में ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण बड़ी संख्या में ट्रेन लेट हुई हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं-:

  • 15707- KIR - ASR (कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस)
  • 12801-PURI - ANVT (पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
  • 12397- GAYA - NDLS (महाबोधी एक्सप्रेस)
  • 12451-CNB - NDLS (श्रमशक्ति एक्सप्रेस)
  • 22437- PRYJ- ANVT (हमसफर एक्सप्रेस)

यहां क्लिक कर के देखें लेट चल रही ट्रेनों की लिस्ट- Trains Late

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को AQI 188 रहा। आपको बता दें कि AQI को 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

यूपी में भी मौसम बदला

उत्तर प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में मौसम बदल गया है और दिन के समय में लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सुबह 9 बजे से कानपुर में भी अंधेरा छा गया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। 

ये भी पढ़ें- Today's weather: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, UP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

लंदन से बेंगलुरु आ रहे एयर इंडिया के विमान को अचानक रोका गया, फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी से मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत