1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी

T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 03, 2026 09:01 am IST,  Updated : Feb 03, 2026 09:01 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20 टीमों में से 18 टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका 2 ऐसी टीमें हैं, जो वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेेंगी।

IND A vs USA, T20 World Cup 2026- India TV Hindi
इंडिया-ए बनाम USA Image Source : X/USA CRICKET

T20 World Cup 2026 Warm Up Matches: ICC T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और 2 फरवरी से वॉर्म-अप मैचों का दौर शुरू हो चुका है। इस बार T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों में इंडिया A और श्रीलंका A टीम शिरकत कर रही है। अब सवाल उठता है कि T20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मैचों में ये दोनों टीमें क्यों शिरकत कर रही है। दरअसल, इस फैसले की वजह यह है कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 20 टीमों में से सिर्फ दो टीमें ऐसी हैं जो कोई भी आधिकारिक वॉर्म-अप मैच नहीं खेल रहीं।

क्यों वॉर्म-अप नहीं खेल रहीं इंग्लैंड-श्रीलंका की सीनियर टीमें?

बता दें, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें T20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी आधिकारिक वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय तीन मैचों की T20I सीरीज खेल रही हैं, जिसका आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को होना है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को करेंगी। इंग्लैंड का मुकाबला नेपाल से है जबकि  श्रीलंका अपना पहला मैच आयरलैंड से खेलेगी। इंग्लैंड का पहला वर्ल्ड कप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, ऐसे में अलग वेन्यू पर वॉर्म-अप मैच खेलने के लिए यात्रा करना भी मुश्किल है। इसी वजह से दोनों टीमों ने वॉर्म-अप मैच नहीं खेलने का फैसला किया।

बाकी 18 टीमें कम से कम एक वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं। ऐसे में सभी टीमों को अभ्यास का बराबर मौका मिले, इसके लिए ICC ने इंडिया A और श्रीलंका A को वॉर्म-अप मुकाबलों में शामिल होने की अनुमति दी है। इंडिया A ने 2 फरवरी को नवी मुंबई में USA को 38 रन से हराया। अब भारत A की अगली भिड़ंत 5 फरवरी को बेंगलुरु में नामीबिया से होगी। श्रीलंका A आज कोलंबो में ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी, जो उनका एकमात्र वॉर्म-अप मैच है।

भारत का वॉर्म-अप और पहला वर्ल्ड कप मैच

T20 वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर एसोसिएट देश दो वॉर्म-अप मुकाबले खेल रहे हैं, जबकि फुल-मेंबर टीमें सिर्फ एक-एक मैच में शिरकत कर रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अपना इकलौता वॉर्म-अप मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना हैं। इसके बाद भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट जगत में शोक, पूर्व क्रिकेटर का 67 साल की उम्र में निधन, टेस्ट डेब्यू के लिए शादी तक टाल दी थी

तो इसलिए T20 वर्ल्ड कप छोड़ने का फैसला किया, पैट कमिंस का बड़ा खुलासा, IPL को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल