1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सूखे होंठों की पपड़ी से हैं परेशान तो इस होममेड लिप स्क्रब का करें इस्तेमाल, डेड स्किन का होगा तुरंत सफाया

सूखे होंठों की पपड़ी से हैं परेशान तो इस होममेड लिप स्क्रब का करें इस्तेमाल, डेड स्किन का होगा तुरंत सफाया

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 02, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 11:02 pm IST

How To Remove Dead Skin From Lips Naturally: अगर आप भी सर्दियों में फटे होंठों से परेशान हैं तो घर पर इस लिप स्क्रब को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट फायदा नजर आ जाएगा।

लिप स्क्रब- India TV Hindi
लिप स्क्रब Image Source : FREEPIK

सर्दियों में ठंडी हवा और नमी की कमी का सबसे पहला असर हमारे होंठों पर दिखता है। होंठ सूखने लगते हैं, उन पर पपड़ी जम जाती है और कई बार जलन व दर्द भी महसूस होता है। लिप बाम लगाने के बाद भी जब होंठ सॉफ्ट नहीं होते, तो समझिए उन्हें डीप केयर की जरूरत है। ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय अगर आप घर पर बना नेचुरल लिप स्क्रब इस्तेमाल करें, तो डेड स्किन आसानी से हटती है और होंठ फिर से मुलायम, गुलाबी और हेल्दी नजर आने लगते हैं। खास बात यह है कि यह होममेड लिप स्क्रब बनाना भी बेहद आसान है और असर भी तुरंत दिखता है।

लिप स्क्रब के लिए सामग्री:

1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर, 1 बड़ा चम्मच शिया बटर, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल, डेढ़ बड़े चम्मच मोम, 5-6 बूंद विटामिन ई ऑयल, 7-8 बूंद लैवेंडर ऑयल

होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है ये चीजें?

ब्राउन शुगर नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, जिससे होंठों की जमी पपड़ी और डेड स्किन आसानी से हट जाती है। शिया बटर होंठों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें लंबे समय तक मुलायम बनाए रखता है। नारियल तेल ड्राइनेस दूर कर होंठों में नेचुरल नमी बनाए रखता है और फटने से बचाता है। मोम  होंठों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है जिससे नमी लॉक रहती है। विटामिन E ऑयल होंठों की मरम्मत करता है, डार्कनेस कम करने में मदद करता है और ग्लो बढ़ाता है।

कैसे करें लिप बाम स्क्रब?

  • सबसे पहले मोम पिघलाएंगे। एक बाउल में मोम को बाउल में लें और उसे पिघलाएं।

  • इसके बाद इसमें शिया डाले और इसे पिघलने तक हिलाएं।

  • अब इसमें नारियल का तेल डाले और इसे अच्छी तरह से पिघला दें।

  • इसके बाद इसे ओवन से निकालकर विटामिन ई, लैवेंडर ऑइल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  • जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए और थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो चीनी डालें और हिलाएं।

  • अब इस मिश्रण को एक साफ कंटेनर में डाल दें। एक बार पूरी तरह से जम जाने के बाद इस मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल