1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ ने किया इस लीग में खेलने का फैसला, BBL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली थी वर्ल्ड कप टीम में जगह

स्टीव स्मिथ ने किया इस लीग में खेलने का फैसला, BBL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली थी वर्ल्ड कप टीम में जगह

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 03, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 03:48 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

Steve Smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : X@SIXERSBBL

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ के बिना खेलती हुई नजर आएगी। बिग बैश लीग के जारी सीजन में अच्छा प्रदर्शन के बावजूद स्मिथ को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में अब स्टीव स्मिथ ने अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में वह नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

इस साल खेला जाएगा पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन

इस साल पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन खेला जाएगा। इस सीजन की शुरुआत कब से होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख तो सामने नहीं आई है। लेकिन नई फ्रेंचाइजी सियालकोट ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो सियालकोट की फ्रेंचाइजी ने स्टीव स्मिथ ने सियालकोट के ऑफर और टीम मैनेजमेंट से प्रभावित होकर इस फ्रेंचाइजी को चुना है। स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पीएसएल 11 से पहले उनकी अहमियत और बढ़ गई है।

टिम पेन हैं सियालकोट स्टैलियन्स के हेड कोच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को पहले ही सियालकोट स्टैलियन्स का हेड कोच नियुक्त किया जा चुका है। फ्रेंचाइजी ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। सियालकोट स्टैलियन्स PSL 11 के लिए टूर्नामेंट में शामिल की गई दो नई टीमों में से एक है। आपको बता दें कि स्मिथ ने पहले भी PSL में खेलने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन अब वह इस लीग में बल्ले से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं। स्मिथ आगामी सीजन के लिए सियालकोट स्टैलियन्स के कप्तान भी नियुक्त किए जा सकते हैं।

BBL 2025-26 में कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन?

बिग बैश लीग 2025-26 में स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो वह काफी अच्छा रहा था। इस सीजन उन्हें 6 मैचों में खेलने का मौका मिला था। वहां 6 पारियों में उनके बल्ले से 59.80 के औसत से 299 रन आए थे। इस दौरान स्मिथ के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 100 रन का था। स्मिथ अब PSL में भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

IND vs AFG U19 WC Semi Final: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, शाम नहीं दिन में है मैच

T20 World Cup 2026: भारत से नहीं खेला तो ऐसा होगा पाकिस्तान का शेड्यूल, इन टीमों से होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल