1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 World Cup के सेमीफाइनल में कप्तान ने खेली धमाकेदार पारी, इतनी गेंदों में ठोकी सेंचुरी

U19 World Cup के सेमीफाइनल में कप्तान ने खेली धमाकेदार पारी, इतनी गेंदों में ठोकी सेंचुरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 03, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 04:26 pm IST

U19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से उनके कप्तान थॉमस रेव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

Thomas Rev- India TV Hindi
थॉमस रेव Image Source : X@CRICABS

Under19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के लिए इस मैच में टीम के कप्तान थॉमस रेव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उन्होंने अपनी ये सेंचुरी 97 बॉल पर पूरी की थी। उनकी इसी पारी के बदौलत इंग्लैंड इस मैच में एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा है।

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थॉमस रेव

थॉमस रेव अंडर19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल सातवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले भारत के रवनीत रिकी, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और यश धुल ने सेमीफाइनल में शतक लगाया था। वहीं बांग्लादेश के महमूदुल हसन जॉय भी ये कारनामा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में थॉमस रेव का नाम शामिल हो गया है।

110 रन बनाकर आउट हुए इंग्लैंड के कप्तान

इंग्लैंड कप्तान थॉमस रेव इस मैच में शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। वह नंबर 4 पर बैटिंग करने के लिए उतरे थे। जब वह बल्लेबाजी के लिए आए इस वक्त इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन था। वहां से कप्तान ने पारी को संभाला, उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। एक बार जब क्रीज पर सेट हो गए, उसके बाद उन्होंने थोड़ा अटैकिंग अप्रोच अपनाया। थॉमस ने 97 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की। वह 107 बॉल पर 110 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 1 सिक्स लगाया।

Under19 World Cup में इंग्लैंड का प्रदर्शन रहा है काफी अच्छा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उनकी टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में वह इस मैच में भी जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी, लेकिन यह उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अभी तक इंग्लैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। सुपर-6 स्टेज में इंग्लैंड की टीम ग्रुप 2 में चार में से चार मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें

IND vs AFG U19 WC Semi Final: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, शाम नहीं दिन में है मैच

WPL 2026 DC vs GG: आज कितने बजे से शुरू होगा एलिमिनेटर, जान लीजिए मैच शुरू होने का सही वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल