1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस ने ट्रेन से पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रेन से पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 21, 2026 07:34 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 07:35 am IST

अधिकारियों ने संदिग्ध सामान ले जा रहे दो यात्रियों को रोका। जांच करने पर पुलिस ने दो मोबाइल फोन के साथ 26.12 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

दो तस्कर गिरफ्तार- India TV Hindi
दो तस्कर गिरफ्तार Image Source : REPORTER

बेंगलुरु: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कर्नाटक रेलवे पुलिस ने बेंगलुरु शहर में गांजा की एक बड़ी खेप तस्करी करने के आरोप में ओडिशा के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई येलहंका रेलवे स्टेशन पर शनिवार 17 जनवरी को की गई।

26.12 किलोग्राम गांजा बरामद

विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कर्नाटक रेलवे पुलिस के स्पेशल स्क्वाड ने ट्रेन नंबर 18463 प्रशांति एक्सप्रेस के आगमन के समय एक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध सामान ले कर चल रहे दो यात्रियों को रोका और उनकी जांच की। तलाशी के दौरान, पुलिस को दो मोबाइल फोन के साथ 26.12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की कुल कीमत लगभग 13,36,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिचित्रानंद पट्टा (33) और चैतन्य झंकार (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ओडिशा राज्य के कंधमाल जिले के निवासी हैं और पेशे से लकड़हारा बताए जा रहे हैं।

NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

बेंगलुरु ग्रामीण रेलवे पुलिस ने इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अब इस मामले में पुलिस ड्रग्स के स्रोत और बेंगलुरु में इसके रिसिवर्स के बारे में जांच कर रही है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई और इसे किसे भेजा जा रहा था।

ये भी पढ़ें-

IIT कानपुर में 25 साल के PhD छात्र ने किया सुसाइड, 23 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का मामला, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत